• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने जनविश्वास यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- सबका साथ सबका विकास ही राम राज्य

Writer D by Writer D
19/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत यमुना मैया, भारत माता और गौमाता के जयकारे लगाकर की। उन्होंने कहा कि जनविश्वास यात्रा के शुभारंभ पर आया हूं। सबसे पहले बिहारी लाल की भूमि को नमन।

पहले जन्मभूमि का आशीर्वाद लेने के बाद आया हूं। 19 दिन बाद 19 दिसम्बर को आया हूं। आज की तिथि महत्वपूर्ण है। 1927 में देश की स्वाधिनताके लिए बलिदान देने वाले को फांसी दी गयी। विश्वास है कृष्ण की धरती से यात्रा कर रहा हूं। यहां के पूज्य संतों के आशीर्वाद से कुम्भ करने का अवसर मिला। तब भी आया यहां हूं। ये वही धरती है जहां का कण− कण पूज्य है।

मुख्यमंत्री योगी विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले कि कोसी का दंगा कोई भूला नहीं है। जवाहर बाग में क्या होता था। आप याद करिये। पौने पांच वर्ष में कोई दंगा नही हुआ। जो व्यापारी भगाये गए वो वापस आये। आज कोई व्यापारी या हिन्दू पलायन नहीं करता। पलायन माफिया का हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़े एक्प्रेस वे का शिलान्यास किया। पीएम ने कहा गंगा एक्सप्रेस वे प्रदेश के विकास की नींव बनेगा। जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता वो कह रहे हैं। कांग्रेस, बसपा और सपा के लिये परिवार ही देश है। वो विकास के मॉडल को स्वीकार नही कर सकते। जब मथुरा वृन्दावन नगर निगम बना उन्हें अच्छा नहीं लगा। पीएम मोदी फ्री वैक्सीन देते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। प्रदेश का अच्छा वातावरण अच्छा नही लगता। गरीब की योजना पर डकैती उन्हें अच्छी लगती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सबका साथ सबका विकास ही राम राज्य है। एक गरीब को सुरक्षा का वातावरण भाजपा ने दिया। हमने कहा आतंकवाद मिटायेंगे। 370 धारा हटाई। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना तैयार की। पिछले चुनाव में में प्रचार करने आया था। भव्य राम लला मनादिर का मार्ग बना।

सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

पांच हजार वर्ष पहले कंस के अत्याचार पर कृष्ण आये थे। मां विंदयवासिनी में भव्य धाम बन रहा है। यही नहीं 13 दिसम्बर को काशी में सबने देखा। आज भव्य धाम बनकर तैयार है। महादेव की पूजा के बाद श्रमिकों का सम्मान किया। दुनिया के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया। पार्टी ने सोच समझ कर मुझे वृन्दावन भेजा है। भेद भाव किसी के साथ नही किया। सबका साथ सबका विकास। फ्री में राशन दे रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के साथ राशन दो दो बार मिल रहा है। दाल और खाद्य तेल भी दिए जा रहे हैं। कल देखा इनकम टैक्स के छापे पड़े। सपा को पीड़ा हो रही है। तीर्थ स्थल सपा में बना। क्या सपा बसपा अयोध्या धाम बनाते। जब किसी लायक नहीं तो क्या सत्ता में स्थान देना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वृंदावन में बने हेलीपैड पर पहुंचा था। जहां ऊर्जामंत्री श्री कांत शर्मा, दुग्धविकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत कई विधायको ने उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद काफिला मथुरा के लिये रवाना हो गया। जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री अचानक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंच गए। यहां भागवत भवन, गर्भ गृह के दर्शन किये। प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन का कार्यक्रम नहीं था।

योगी आदित्यनाथ सीएम रहते हुए अब तक पांच बार जन्मस्थान आ चुके हैं। उधर मथुरा में कार्यक्रम का आरंभ केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपने संबोधन से किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि विश्वास हासिल है और उसको कायम करना है। पिछले चुनाव में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन हार गया।

Tags: cm yogiJan Vishwas Yatramathura newsup newsyogi launched Jan Vishwas YatraYogi News
Previous Post

BB 15: तेजस्वी प्रकाश बोलीं- मैं मां बनने वाली हूं, उमर रियाज के उड़े होश

Next Post

60 एसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर नगर विकास मंत्री ने किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post

60 एसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर नगर विकास मंत्री ने किया रवाना

यह भी पढ़ें

Doctor

फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में दो डाक्टर गिरफ्तार

21/10/2022

शनि प्रकोप से बचने के लिए करते हैं हनुमान जी की पूजा, जानें ये पौराणिक कथा

20/03/2021
Ayesha Aziz

आयशा अजीज ने रचा इतिहास, बनी देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version