• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने सबसे बड़े ग्रीन फूड्स प्लांट्स का किया शुभारंभ, कहा- युवाओं को मिलेगा रोजगार

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा में सीएम योगी ने गुरूवार को प्रदेश के सबसे बड़े ग्रीन फूड्स प्लांट का वर्चुअल तरीके शुभारंभ किया। इससे युवाओं को प्रत्यक्ष व अत्प्रयक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही सीधे- सीधे पांच हजार से अधिक किसान पेप्सिको इंडिया से जुडे़ंगे। इस दौरान योगी ने कहा कि मेरा लक्ष्य कि यूपी को कारोबार की सुगमता क्षेत्र व रैंकिंग में सबसे ऊपर लाना है, जिसकी शुरूआत हो चुकी है। ग्रीनफील्ड फैसिलिटी में विविधता पर ध्यान दिया जाएगा और कुल कर्मचारियों में से महिला कर्मचारियों की संख्या करीब 30 प्रतिशत रखने का लक्ष्य है।

मथुरा में 814 करोड़ रुपये के निवेश से लगा, कोसी कलां फूड्स प्लांट भारत में मैन्युफैक्चरिंग में किया गया पेप्सिको इंडिया का अभी तक का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश है। यह कंपनी की पहली मेक ऐंड मूव फैक्ट्री है। जो कंपनी के आलू चिप्स के आइकॉनिक ब्रांड लेज की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी। यह अत्याधुनिक फूड्स प्लांट उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगीकरण के नेतृत्व वाले विकास एजेंडे के अनुकूल है। 29 एकड़ में पेप्सिको ने फूड्स प्लांट लगाया है । इस प्लांट के साथ ही पेप्सिको कमीशनिंग के साथ ही भारत में सबसे बड़ा इकलौता निवेश बन गया है।

CM पुष्कर ने डीजीपी को दिए निर्देश, आवागमन में जनता की सुविधा का रखें ख्याल

कोसीकलां प्लांट का अन्य मुख्य पहलू है कृषि के साथ इसका मजबूत जुड़ाव। पेप्सिको इंडिया की मंशा राज्य से सालाना 1,50,000 टन आलू खरीदने की है और इसके लिए कंपनी राज्य के 5,000 किसानों के साथ सम्पर्क करेगी।उत्तर प्रदेश में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बारे में राज्य के बुनियादी ढांचा एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश हमेशा आगे रहा है। हमारा लक्ष्य कारोबारी सुगमता व रैंकिंग के मामले में उत्तर प्रदेश को अव्वल बनाना है।

इस प्रतिबद्धता को वास्तविकता बनाने के लिए हमने क्षेत्र विशिष्ट नीतियां बनाई है, उद्योग अनुकूल सुधार जैसे श्रम नियमन, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, समय से ऑनलाइन अनुमतियां देना और सड़क व बिजली समेत बेहतर बुनियादी ढांचा सुविधाएं दी हैं।

पेप्सिको के सीईओ (अफ्रीका, पश्चिम एशिया व दक्षिण एशिया) यूजीन विलेमसन ने कहा कि भारत हमारे लिए रणनीतिक बाजार और अफ्रीका, पश्चिम एशिया व दक्षिण एशिया (एएमईएसए) क्षेत्र में पेप्सिको के विकास का इंजन बना हुआ है। भारत के साथ कोई भी साझेदारी उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर काम किए बिना पूरी नहीं हो सकती। जहां देश की करीब 16 फीसदी आबादी रहती है।

वहीं पेप्सिको इंडिया के प्रेसीडेंट व सीईओ अहमद अलशेख ने कहा कि कोसी कलां मथुरा में हमारे नए फूड्स प्लांट का शुभारंभ आत्मनिर्भर भारत की भावना के अनुरूप है। इस अवसर पर राज्य के बुनियादी ढांचा एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, दुग्ध विकास, पशुपालन व मत्स्य मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पेप्सिको के सीईओ अफ्रीका, पश्चिमी एशिया व दक्षिण एशिया के यूजीन विलेमसन, प्रेसीडेंट अहमद अलशेख मुख्य कार्यपालक अधिकारी कानुपर मयूर महेश्वरी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 गौरव ग्रोवर भी उपस्थित थे।

Tags: badaun mla mahesh chandra gupta writes a lateer to cm yogi adityanathLucknow Newsmathura newspepsico foods plantsPepsiCo to invest in UPup news
Previous Post

6 आतंकियों की गिरफ्तारी के अगले दिन ही इस जिले में हुआ बम विस्फोट, मचा हड़कंप

Next Post

कंप्यूटर ऑपरेटरों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, दिया सेवा विस्तार का तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post
UP Panchayat Assistant

कंप्यूटर ऑपरेटरों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, दिया सेवा विस्तार का तोहफा

यह भी पढ़ें

Corona

देश में एक दिन में मिले 7,633 कोरोना के नए मरीज, इतने मरीज हुए कालकवलित

18/04/2023
murder

क्रूर पिता ने इकलौते बेटे को पुल से नीच फेंका, मौके पर मौत

04/03/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि

23/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version