• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिले योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
20/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रयागराज पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत (Mohan Bhagwat) से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे गौहनिया के जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में आज 12:50 बजे उतरा। मुख्यमंत्री ने जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में संघ प्रमुख मोहन भागवत , सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल से शिष्टाचार मुलाकात की। योगी करीब एक घंटे तक वात्सल्य परिसर में रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सरसंघचालक से जनसंख्या असंतुलन व धर्मांतरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। गौहनिया में 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की  बैठक में भी जनसंख्या असंतुलन को लेकर नीति बनाने और इसे सभी वर्गों पर समान रूप से लागू करने पर चर्चा हुई थी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई ठोस पहल करेगी। योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात के बाद जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मसौदा तैयार कर सकते हैं।

इस मौके पर योगी ने सरसंघचालक को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में आने के लिए औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया है। योगी सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस बार 16 लाख से अधिक दिये जलाए जाएंगे, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा।

5 करोड़ से अधिक दीयों की रोशनी में झिलमिलाए सैकड़ों गांव, मनाई गई जल दीपावली

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस मौके पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर भी सरसंघचालक मोहन भागवत को जानकारी दी है। अपने एक घंटे की शिष्टाचार मुलाकात में योगी ने मोहन भागवत के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

इस मौके पर योगी ने प्रयागराज में डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर अधिकारियों को डेंगू से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मोहन भागवत से मुलाकात के बाद योगी गौहनिया स्कूल में बनाए गए हैलीपेड से हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल भी बुधवार को सरसंघचालक मोहन भागवत से मिलने प्रयागराज पहुंचे थे।

Tags: cm yogiMohan BhagwatPrayagraj Newsup news
Previous Post

एके शर्मा ने आजमगढ़ एवं बरेली मंडल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की वर्तमान स्थित की समीक्षा की

Next Post

जेल में बंद नवजोत सिद्धू की बिगड़ी तबीयत, PGI में एडमिट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Next Post
Navjot Sidhu

जेल में बंद नवजोत सिद्धू की बिगड़ी तबीयत, PGI में एडमिट

यह भी पढ़ें

cattle smuggling gang

अंतर्जनपदीय दुपहिया वाहन चोरों का भंडाफोड़, सात वाहनों के साथ तीन गिरफ्तार

18/07/2021
Fire

बुरी तरह झुलसी रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, सीओ-एसओ निलंबित

18/11/2020
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, एक लाख का था इनामी

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version