• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किसानों को बांटे बीज व कृषि यंत्र

Writer D by Writer D
25/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi)  ने किसानों को उन्नतशील बीज वितरित किये। इसके साथ ही अनुदान पर दिये जाने वाले 21 ट्रैक्टरों की चाभी किसानों को दी। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित थे।

बीज वितरित करने से पूर्व योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर पुष्पाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट कहना था कि प्रगति का पथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को साथ लेकर हो सकती है। इस काम को पूरा करने में भाजपा की सरकार लगी हुई है। यहां हर योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को पहुंचाने के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार काम कर रही है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि डबल इंजन की सरकार संवेदनशीलता की कसौटी पर खरी उतरी है। संवेदनशीलता की पहचान संकट के समय होती है। कोरोना महामारी के समय इसकी परीक्षा हुई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उस आपदा में पूरे विश्व को राह दिखायी। सबको टीका, फ्री में टीका लगवाने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। यह अकेला भारत ही है, जहां पर यह सब कुछ हो रहा था। हर व्यक्ति के साथ सरकार खड़ी थी। पहली बार जब केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी तो गरीब के घर-घर राशन पहुंचाने की शुरुआत हुई। सबका साथ सबका विकास का नारा नरेंद्र मोदी ने दिया। आजादी के बाद पहली बार साढ़े चार करोड़ बिजली दस करोड़ शौचालय मिल सके।

अस्सी करोड से ज्यादा लोगों को राशन वितरण किया गया

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे अधिकारी व कर्मचारियों ने अभूतपूर्व कार्य किये। हर गरीब तक राशन पहुंचाने का काम किया। जब सभी लोग घर में बैठे थे तो कर्मचारी, अधिकारियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर व्यक्ति की चिंता कर रहे थे। हमारा कृषक अपने काम में शिथिलता नहीं आने दी। इतने बड़े संकट के बावजूद कोई भुखमरी से मौत नहीं हुई। हम लोगों ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई कदम उठाये हैं। पहली बार यूपी में बिजली का बिल आधा किया गया है। सौर ऊर्जा आधारित सोलर पंप लगाये जा रहे हैं। किसानों के लिए इस मौसम में भगवान की कृपा गड़बड़ाने पर सर्वे कराया जा रहा है। सब्जी आदि के बीज किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newspt deen dayal upadhyaya jayantiup news
Previous Post

क्लीनिक में लगी भीषण आग, डॉक्टर और दो बच्चे समेत तीन की मौत

Next Post

यूपी में फिर चली तबदला एक्स्प्रेस, 4 IAS और चार PCS अफसरों का ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

marriage
Main Slider

शादी की पार्टी में शामिल होने के दौरान न करें ये गलतियां

07/02/2026
Scholarship
उत्तर प्रदेश

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

06/02/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
PM Modi
Main Slider

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
Next Post
Transfer

यूपी में फिर चली तबदला एक्स्प्रेस, 4 IAS और चार PCS अफसरों का ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

UP Police

आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास

13/09/2023
बिहार चुनाव Bihar Election

चिराग पासवान बोले-पीएम मोदी मेरे दिल में बसते हैं और मैं उनका हनुमान

16/10/2020
Lakshmi Narayan Choudhary

बर्ड फ्लू से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत : चौधरी

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version