• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्षय तृतीया पर योगी ने किया देवाधिदेव का रुद्राभिषेक

Writer D by Writer D
10/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। स्वयंसिद्ध मुहूर्तों से सुसंपन्न अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) की पावन तिथि पर शुक्रवार प्रातः बेला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होने सभी नागरिकों को अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई भी दी।

गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में योगी (CM Yogi) ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद दूध एवं फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अक्षय तृतीया पर्व पर सभी नागरिको को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “ सौभाग्य व समृद्धि के पावन पर्व अक्षय तृतीया की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। त्रिभुवन स्वामी भगवान श्री विष्णु जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख-शांति, संपन्नता व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।”

गौसेवा के बाद सीएम योगी ने लुटाया मासूम बच्ची पर प्यार दुलार

अक्षय तृतीया के पावन तिथि को ही भगवान परशुराम का अवतरण भी हुआ था। यह तिथि परशुराम जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक संदेश जारी कर कहा, “ भगवान विष्णु के आवेशावतार, भक्ति, शक्ति एवं विद्वता के शाश्वत प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने ज्ञान, शौर्य व तपोबल से न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम को नमन।”

अक्षय तृतीया के दिन घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की होगी एंट्री

महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने आए महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं के एक बड़े समूह की नजर जैसे ही गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पड़ी तो समूह में शामिल लोग खुशी से झूम उठे। सैकड़ो की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और योगी योगी के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इन श्रद्धालुओं के उत्साह और उल्लास को देखते हुए मुख्यमंत्री उनके पास पहुंचे और अभिवादन कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को निर्देशित किया कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Tags: Akshaya Tritiyacm yogigorakhnath mandirgorakhpur newsrudrabhishekup newsYogi News
Previous Post

11 साल बाद नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस में आया फैसला, 2 आरोपियों को उम्रकैद; 3 हुए बरी

Next Post

कारगिल में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Earthquake

कारगिल में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

यह भी पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने दर्ज कराया देवमुरारी बापू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

21/08/2020
Twinkle pleads for help for cancer-affected children on 'World Nutrition Day'

ट्विंकल ने ‘वर्ल्ड न्यूट्रिशन डे’ पर कैन्सर पीड़ित बच्चों कि मदद के लिए गुहार लगाई

28/05/2021
If you are fond of eating bananas, then surely eat blue banana once

केले के फायदे जानकर चौंक जाएंगे

12/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version