• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम संकट के साथी, चुनौतियां आने पर पलायन नहीं सामना करते हैं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियाँ देख पलायन नहीं करता, सामना करता है। सदी के सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के समक्ष पलायन का संकट आया तो उत्तर प्रदेश ने सबको सहारा दिया। प्रवासी हो या निवासी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। मुम्बई में उत्तर प्रदेश मूल के लोगों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज का उत्तर प्रदेश आत्मविश्वास से भरा है और आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है।

उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का बड़ा लक्ष्य लेकर जारी मुहिम के तहत बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिनी दौरे की शुरुआत प्रवासी उत्तर प्रदेश वासियों के साथ संवाद से की। मुख्यमंत्री  को सामने देख उत्साह से भरे प्रवासी जनों से मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बीते 05-06 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव के आप सभी साक्षी रहे हैं। 05 वर्ष पहले जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज विकास की नई कहानी कह रहा है। आजमगढ़ के लोगों को इसी मुम्बई में धर्मशाला तक नहीं मिलती थी, आज उसी आजमगढ़ में एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का युवा अपनी पहचान छिपाने को विवश नहीं है, गौरव के साथ कहता है मैं उत्तर प्रदेश वाला हूँ।

उत्तर प्रदेश के बदलाव के प्रयासों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश ने बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, गरीब और व्यापारी असुरक्षा के संकट से घिरे थे। सरकार गठन के साथ हमने सबसे पहले दो विषयों पर फोकस किया। सबसे पहले बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और तय किया कि प्रदेश में कोई भी अवैध गतिविधि संचालित नहीं होगी। और फिर, अवैध स्लॉटर हाउस हों या गरीबों के जमीन पर अवैध कब्जे, सब बंद हुए। हमने एंटी भूमाफिया टास्क फ़ोर्स बनाया, अवैध रूप से कब्जा भूमि छुड़ाई गई आज वहां विकास की अनेक परियोजनाएं चल रही हैं। सीएम ने कहा कि जब हमने बेटियों की सुरक्षा के लिए काम किया तो कुछ लोगों ने हमारी सोच पर सवाल खड़े किए, लेकिन जब चुनाव का समय आया तो इन्ही सुरक्षित माताओं-बहनों और बेटियों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर अपना विश्वास जताया।

CM Yogi

05 लाख से ज्यादा नौकरी, एक पर भी सवाल नहीं

साढ़े पांच वर्ष में पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने चयन आयोगों में अनावश्यक हस्तक्षेप को बंद किया। उन्हें स्वायत्तता दी लेकिन जवाबदेही भी तय की और परिणाम यह हुआ कि पांच लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली लेकिन एक कि नियुक्ति पर भी सवाल नहीं उठा। हर भर्ती पारदर्शिता और शुचिता के साथ हुई। इससे युवाओं का विश्वास सरकार पर बढ़ा। यही कारण है कि 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार दो-तिहाई बहुमत के साथ चुनी गई।

प्रवासी जनों से मुख्यमंत्री ने साझा की बदलाव की कहानी

निवेश के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था और नीतिगत सुधारों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था कि जब उत्तर प्रदेश में हर दूसरे- तीसरे दिन दंगा होता था, आज 05 साल से ज्यादा समय बीत गया, कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति से प्रदेश की छवि में व्यापक बदलाव हुआ है। इसी तरह नीतिगत सुधारों के तहत सरकार ने 25 नई औद्योगिक सेक्टोरल पॉलिसी लागू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में उत्तर प्रदेश सरकार वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क के माध्यम से निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया है।

प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है तथा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर व ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट-कॉरिडोर का जंक्शन ग्रेटर नोएडा में ही हैं। लखनऊ, वाराणसी एवं कुशीनगर मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों तथा जेवर व अयोध्या में नए हवाई अड्डों के विकसित होने से उत्तर प्रदेश 05 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का एकमात्र राज्य बनने जा रहा है। जेवर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई-अड्डा भारत का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है। इतना ही नहीं, वायुमार्ग की घरेलू कनेक्टिविटी के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत 09 एयरपोर्ट को संचालित भी कर दिया गया है तथा 10 अन्य एयरपोर्ट पर काम चल रहा है।

अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले गोरखपुर से दिल्ली तक केवल एक फ्लाइट थी। आज 14 उड़ानें हैं। आज श्रावस्ती, सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ में भी एयरपोर्ट बन रहे हैं। वाराणसी को हल्दिया बंदरगाह से जोड़ने वाला देश का पहला इनलैंड वॉटर वे चालू हो गया है। अब इसे प्रयागराज से भी जोड़ने मि योजना है। मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि लैंडलॉक प्रदेश की सीमाओं को समझते हुए हमने अलग नीति के साथ कार्य किया है। माल के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए, हमारी सरकार ड्राई-पोर्ट्स के विकास को बढ़ावा दे रही है और सड़क मार्ग के मामले में तो प्रदेश अन्य राज्यों के लिए रोल-मॉडल के तौर पर उभरा है।

जल जीवन मिशन योजना में योगी सरकार की बड़ी छलांग

उन्होंने कहा कि यूपी का सिंगल विंडो सिस्टम राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है जहां 350 से अधिक एनओसी बड़ी सरलता से मिल रही है। यही नहीं हाल ही में हमने औद्योगिक निवेश के एमओयू की मॉनीटरिंग और निवेशकों को समय से इन्सेंटिव देने के लिए निवेश सारथी पोर्टल भी विकसित किया है। प्रवासी जनों के साथ संवाद के इस खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी से प्रदेश की बेहतरी के लिए सुझाव भी आमंत्रित किये।

Tags: cm yogigis 2023Maharashtra NewsMumbai Newsroad showup gisup gis 2023up news
Previous Post

एबीवीपी का इतिहास गौरवशाली: सीएम धामी

Next Post

सीएम योगी से अक्षय कुमार की अपील, जरूर देखिए ‘रामसेतु’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी से अक्षय कुमार की अपील, जरूर देखिए ‘रामसेतु’

यह भी पढ़ें

CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

09/11/2025

UPSSC: कनिष्ठ लिपिक परीक्षा के टाइपिंग टेस्ट की डेट जारी, यहां चेक करें पूरी डीटेल

23/12/2020
Pele

इस दिग्गज फुटबॉलर के अंगों ने काम करना किया बंद, End-of-Life केयर में शिफ्ट

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version