• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चरणबद्ध तरीके से करें संभल का विकासः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
16/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, संभल
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को जनपद संभल की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने यहां चल रहे विकास कार्यों के बारे में जाना। मुख्यमंत्री जी ने कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। फिर शासन व जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चरणबद्ध तरीके से संभल का विकास करें। संभल का विकास सरकार की प्राथमिकता है। पहले चरण में प्राचीन तीर्थों व कूपों का पुनरुद्धार कराएं। दूसरे चरण में म्यूजियम व लाइट एंड साउंड आदि विकास कार्यों पर फोकस रखें। मुख्यमंत्री जी ने संभल में जनपद न्यायालय, कारागार व पीएसी के निर्माण की प्रक्रिया पर जल्द कार्रवाई के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री जी ने राजस्व, गृह, न्याय, धर्मार्थ कार्य, लोक निर्माण, पर्यटन-संस्कृति, नगर विकास समेत कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि संभल में 68 तीर्थ व 19 कूप हैं। प्रदेश सरकार इन तीर्थों के जीर्णोद्धार व पहचान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री v ने स्थानीय प्रशासन को इन कार्यों को तेज गति से कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इंटीग्रेटेड कॉम्पलेक्स भवन में सभी विभागों का कार्यालय हो। मुख्यमंत्री जी को बताया गया कि आवासीय व अनावासीय भवन के लिए 93 फीसदी भूमि क्रय कर ली गई है। मुख्यमंत्री जी ने डीपीआर बनाने के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनपद न्यायालय, कारागार व पीएसी की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिया कि 24 कोसीय परिक्रमा के साथ ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के समीप भूमि अधिग्रहण, सड़क निर्माण व सार्वजनिक सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने महिष्मती नदी के पुनरुद्धार कार्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नदियां जीवनदायिनी है। सरकार नदियों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। नमामि गंगे के अंतर्गत प्रोजेक्ट तैयार कराकर पुनरुद्धार कार्य में तेजी लाई जाए।

मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की वंदन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना, नगरीय जल विकास योजना, झील/पोखर/तालाब योजना व पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत होने वाले कार्यों की प्रगति के बारे में जाना और निर्देश दिया कि इन कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने सीबीजी प्लांट के निर्माण की कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

Tags: cm yogi
Previous Post

अनंत काल तक भारत के नागरिकों को प्रेरणा देता रहेगा वीरांगना ऊदा देवी का राष्ट्र प्रेमः राजनाथ

Next Post

ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान से नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Next Post
CM Dhami

ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान से नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

भाजपा का बुलडोजर बोलता नहीं, माफिया की बोलती बंद करता है : सीएम योगी

02/03/2022
Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
rohit virat

रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा पहले दो टेस्ट मैच से बाहर, श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version