• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ की तैयारियों की समीक्षा की

Writer D by Writer D
18/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने कहा कि माह जनवरी, 2023 में ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ का आयोजन किया जाना है। यह हमारी कार्ययोजना का हिस्सा है। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ नए ‘उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान’ देने वाली होगी।

मुख्यमंत्री  आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश, देश में औद्योगिक निवेश के ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर कर आया है। 05 वर्ष पूर्व, प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में 5वें-6वें स्थान पर थी। वर्तमान में यह ते से देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री  ने फरवरी, 2018 में लखनऊ में आयोजित यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट-2018 का उद्घाटन किया था। इस समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। विगत 05 वर्षों में इनमें से 03 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतारे जा चुके हैं। जून, 2022 में सम्पन्न तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री  के कर-कमलों से 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनके माध्यम से 05 लाख प्रत्यक्ष और 20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के आयोजन की तिथियां सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर यथाशीघ्र तय की जाएं। आयोजन न्यूनतम तीन दिवसीय होना चाहिए। इसमें से एक दिन एमएसएमई के लिए निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2023 में प्रवासी भारतीय दिवस के आस-पास ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ का आयोजन किया जाना उपयुक्त रहेगा।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि यूके, यूएसए, कनाडा, यूएई, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैण्ड, इजरायल, फ्रांस, जर्मनी, साउथ कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड-शो आयोजित कर ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इन देशों के औद्योगिक जगत में ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए टीम भे जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के लिए सिंगापुर ने स्वतः स्फूर्त भाव से फर्स्ट कण्ट्री पार्टनर बनने की इच्छा जतायी है। इस प्रस्ताव पर विचार किया जाना चाहिए। ‘यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट-2018’ में नीदरलैण्ड, जापान, स्लोवाकिया, फिनलैण्ड, चेक रिपब्लिक, मॉरीशस, थाईलैण्ड, नेपाल, बेल्जियम पार्टनर देश रहे हैं। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के लिए इन देशों के साथ-साथ स्वीडन, बेल्जियम से भी संवाद किया जाए। इन देशों के राजदूत/उच्चायुक्त से भी सम्पर्क किया जाए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावना है। औद्योगिक क्षेत्र रोजगार का सबसे बड़ा साधन है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के माहौल को और बेहतर करने के लिए नियमों में समयानुकूल बदलाव किए जाने जरूरी हैं। इसके दृष्टिगत यथाशीघ्र राज्य की नई औद्योगिक नीति तैयार की जानी चाहिए। साथ ही, फ़ूड प्रोसेसिंग, हैण्डलूम, पॉवरलूम, आई0टी0, बायोफ्यूल, फिल्म एण्ड मीडिया, टूरिज्म, सोलर एनर्, इलेक्ट्रिक वाहन, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक इण्डस्ट्री, खिलौना निर्माण, सिविल एविएशन, हाउसिंग एण्ड रियल एस्टेट सहित विभिन्न सेक्टर्स में औद्योगिक जगत की जरूरतों के मुताबिक नीतियां तैयार की जाएं। यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता के साथ अगस्त, 2022 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेक्टर्स की नीतियां व्यावहारिक, आकर्षक एवं निवेशोन्मुख होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि लैण्ड बैंक के बिना निवेश की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए पहले से लैण्ड बैंक तैयार करके रखना चाहिए। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र के लिए लगभग 01 लाख हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ से पहले लैण्ड बैंक का और विस्तार किया जाए। इसके लिए राजस्व विभाग की एक टीम गठित करें, जो निवेश के लिए उपयुक्त लैण्ड को चिन्ह्ति कर लें, निवेश के लिए जमीन की पर्याप्त उपलब्धता रहे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ में 50 करोड़ रुपये से अधिक राशि के निवेश के लिए समझौता पत्र राज्य स्तर पर किया जाए। इससे कम धनराशि के निवेश प्रस्तावों के लिए एम0ओ0यू0 जनपद स्तर पर किया जाना चाहिए। इस कार्य की सतत् मॉनीटरिंग और सहज क्रियान्वयन के लिए वेब पोर्टल तैयार किया जाए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर सभी सम्बन्धित विभाग द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी की जाए। मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी सतत मॉनीटरिंग की जानी चाहिए। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ में किन देशों को पार्टनर स्टेट के रूप में सम्मिलित करना उचित रहेगा, इस सम्बन्ध में भारत सरकार से संवाद बनाकर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए।

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री  नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, एम0एस0एम0ई0 मंत्री  राकेश सचान, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री  जसवन्त सैनी, मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त  मनोज कुमार सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त  अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना  नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री  एस0पी0 गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Lucknow Newsup global investor summit 2023up news
Previous Post

सब के प्रयासों से ही सदन चलता है: पीएम मोदी

Next Post

मोदी सरकार ने गठित की MSP कमेटी, SKM के तीन सदस्य भी होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Next Post
MSP committee

मोदी सरकार ने गठित की MSP कमेटी, SKM के तीन सदस्य भी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

CM विष्णुदेव साय ने बगिया में पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

06/04/2025
Kangana Ranaut Sushant Singh Rajput

कंगना रनौत ने सुशांत मामले में कहा- हमें सच्चाई जानने का अधिकार है

14/08/2020
Pawan Munjal

Hero मोटो कॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल पर कसा कानूनी शिकंजा, शेयर में दिखी बड़ी गिरावट

09/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version