• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बोले-अब यूपी के सभी जिलों में होगा एंटीजेन टेस्ट

Desk by Desk
18/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एंटीजेन टेस्ट किया जाएगा। अभी तक ये एंटीजेन टेस्ट लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर और गोरखपुर समेत मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में किया जा रहा था।

कोरोना के लक्षण वाले सभी व्यक्तियों का एंटीजेन टेस्ट किया जाएगा

इसके बाद बलिया और झांसी में कराया जा रहा था। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना के लक्षण वाले सभी व्यक्तियों का एंटीजेन टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों का रैपिड एंटीजेन टेस्ट की किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। शनिवार को जूम टेक्नोलॉजी से जिलों के चिकित्सकों को एंटीजेन टेस्ट करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। श्री प्रसाद ने बताया कि सभी जिलों में ट्रूनेट मशीन से नान कोविड मरीजों का टेस्ट  पहले से ही हो रहा है। अब एंटीजेन टेस्ट भी सभी जिलों में होगा। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 46 हजार 769 टेस्टिंग हुई हैं। इस तरह अब तक कुल टेस्टिंग 14 लाख  का आंकड़ा पार कर 14 लाख 26 हजार 303 हो चुकी हैं।

अयोध्या में राम मंदिर 161 फिट ऊंचा होगा, तीन के बजाय बनेंगे पांच गुंबद

निजी अस्पतालों को कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने की अनुमति दे दी गई है। लखनऊ और गाजियाबाद में होटल व रिसॉर्ट में बिना लक्षण और हलके लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में पर्याप्त संख्या एम्बुलेंस उपलब्ध करा दी गई हैं और भी जरूरत पड़ेगी तो दी जाएंगी।

शनिवार और रविवार का प्रतिबंध लोगों में कोरोना संक्रमण प्रति जागरूकता के लिए है। इन दो दिनों स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का काम होगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बच्चों और असाध्य रोगों से पीड़ित बुजुर्ग लोगों के कोरोना से ठीक हो जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि इन लोगों की केस हिस्ट्री बनाई जाए। ताकि बाद में उनका उपचार किया जा सके। प्रदेश में संचारी रोग अभियान भी पूरे माह चलेगा।

कोरोना अपडेट
शनिवार को  नए कोरोना संक्रमित मरीज-   1986
अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीज     -47149
शनिवार को डिस्चार्ज हुए मरीज              –   1030
अब तक डिस्चार्ज मरीज                         -28664
शनिवार को हुई मौतें                                –    24
अब तक कुल मौतें                                  –  1108
कुल सक्रिय मामले                               –  17264

 

Tags: antigen testChief Minister Yogi Adityanathcm yogicoronaCOVID-19hindi newsnews in hindiएंटीजेन टेस्टकोरोनाकोविड 19मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसीएम योगी
Previous Post

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा पर यूपी पुलिस ने की गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Next Post

पाकिस्तान में कोरोना मरीजों की तादाद 2.61 लाख के पार, 5500 से अधिक मौत

Desk

Desk

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post

पाकिस्तान में कोरोना मरीजों की तादाद 2.61 लाख के पार, 5500 से अधिक मौत

यह भी पढ़ें

P V Sindhu

पीवी सिंधु ने दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी को चटाई धूल, क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

28/08/2025

सूरत के ट्यूशन सेंटर के 8 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव

16/10/2021
Femina Miss India Shivankita was digitally arrested

पूर्व Femina Miss India हुईं डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर 99 हजार रुपए ठगे

04/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version