• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब बिहार का नौजवान भी जाकर बस सकता है कश्मीर में : सीएम योगी

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया Yogi government's operation mafia

योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और राजद की वंशवादी राजनीति और जांगलराज पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को बिहार विधान सभा चुनाव की जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार का संपर्क और संवाद परिवार जैसा है। हम लोग एक परंपरा एक विरासत से जुड़े हुए हैं। सीता जी का मायका होने के कारण बिहार का मेरे दिल में विशेष सम्मान है। कोरोना काल में भी हमने यूपी और बिहार के प्रवासी श्रमिकों को पूरा सम्मान दिया। उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी।

लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाता था स्वयंभू गुरु, कोर्ट ने सुनाई सजा तो बताया निर्दोष

सीएम योगी ने कहा कि लॉकडाउन के समय 1 लाख 75 हज़ार करोड का गरीब कल्याण पैकेज प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया। जनधन के द्वारा 500 रुपए समस्त माताओं के खाते में दिए गए। उन्होंने कहा कि हर किसान को किसान सम्मान निधि के रूप में 2000 रुपए दिया गया। वृद्ध महिलाओं दिव्यांगों को अग्रिम पेंशन दी गई। योगी ने कहा कि आपके बिहार से ही गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रधानमंत्री जी ने शुरू किया। आप सब से अपील करता हूं कि मोदी जी पर विश्वास करें। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महान ताकत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि याद करें 15 वर्ष पहले सिवान में क्या होता था? चारों तरफ अराजकता थी। व्यापक गुंडागर्दी होती थी। बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ होता था, गुंडाराज चरम पर था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर किया। अब सुशासन और विकास बिहार की नई पहचान है।

योगी ने कहा कि वह नौजवान, जो प्रशासनिक व पुलिस सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है, उसे कभी अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ऐसा संकट पैदा करने वाले लोग आज रोजगार का लालीपॉप देने का कार्य कर रहे हैं। बिहार का नौजवान इनके लॉलीपॉप में के लालच में नहीं आएगा। ऐसे भ्रष्ट लोगों की आदतें जल्दी जाती नहीं है। इनके मुंह में भ्रष्टाचार का खून लगा है। जब भी इनको अवसर मिलेगा, ये बिहार को नोच खाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि जातिवाद की राजनीति ने बिहार को पीछे ले जाने का कार्य किया है। नीतीश जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार को सुशासन और विकास के मार्ग पर ले कर जा रहा है। मोदी जी के सबका साथ सबका विकास का एजेंडा है। जनधन बैंक में खाता खुला, जिसके कारण से करोना काल में लोगों को फायदा मिला। राजीव गांधी जी कहा करते थे कि वह 100 रुपए केंद्र से भेजते हैं, तो 10 रुपए नीचे तक पहुंचता है बाकी के 90 रुपए दलाल खा जाते थे। कांग्रेस लाचार थी, दलालों और भ्रष्टाचारियों से घिरी हुई थी। आज मोदी जी के आने पर हर गरीब का बैंक में खाता है और वह 100 रुपए सीधे गरीब के खाते में जा रहा है।

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अब्दुल्ला आजम खान, सुनवाई टली

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले तक गरीबों के पास मकान नहीं थे। गैस सिलेंडर नहीं थे। उपचार की व्यवस्था नहीं थी। पिछले 6 वर्ष में 3 करोड़ों लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर मिला है। 4 करोड़ों लोगों को विद्युत कनेक्शन मिला है। 8 करोड़ों लोगों को रसोई गैस का कनेक्शन मिला है। 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। 35 करोड़ लोगों को रोजगार देने का कार्य मोदी जी ने किया है. 50 करोड़ से अधिक गरीबों का 5 लाख तक का सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर, 80 करोड़ गरीबों के राशन की सुविधा का लाभ यह सब मोदी जी के कारण संभव हो पाया है।

बिहार का नौजवान श्रीनगर में बस सकता है

कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देने की शक्ति कांग्रेस में नहीं थी। उसके नेता पाक के प्रति सहानुभूति रखते थे। आज पाकिस्तान में घुसकर भारत के जवान पाकिस्तान को सबक सिखाते हैं और पाकिस्तान दुनिया में अपनी जान की भीख मांगता फिरता है। यह है मोदी जी के नेतृत्व का नया भारत। कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके हमने श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। अब बिहार का नौजवान भी श्रीनगर में जाकर के बस सकता है।

यूपी में माफियाओं की छाती पर चला रहे बुलडोजर

5 अगस्त 2020 को अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से भव्य राम मंदिर का शिलान्यास कर हमने 500 वर्षों की टीस को दूर करने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। पहले की सरकारों में माफिया सत्ता के गलियारे में रहकर के बिहार की पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे थे। हमने माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाने का कार्य किया है। जिन्होंने भी गरीबो, व्यापारियों को लूटा अराजकता फैलाई उन पर कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्यवाही की।

दूसरी पार्टियों के लिए वंश और पार्टी ही देश हैब पर हमारे लिए पूरा देश, पूरा बिहार हमारा परिवार है। जिन लोगों ने इंसानों के राशन को छोड़िए पशुओं के चारे तक को चट कर दिया वह आपको रोजगार क्या देंगे?

बीजेपी ने योग्य कार्यकर्ताओ को चुनाव में उतारा है जो सर्वथा योग्य प्रत्याशी के रूप में आपके बीच में है। दीपावली और छठ पूजा आने वाली है। जिस प्रकार से आप पर्व और त्योहार को भव्य रूप रूप से मना रहे हैं। उसी प्रकार से लोकतंत्र के पर्व को भी भव्य रुप से बनाएं और पात्र प्रत्याशी को वोट दें। अपने वोट रूपी ब्रह्मास्त्र का उपयोग देशहित और लोग लोकहित में करें। भारी बहुमत से एनडीए को जिताएं और बिहार में सुशासन के मॉडल को मजबूत करें।

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionBihar Election First Phase VotingBihar Hindi Newsbihar newsLIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020Lucknow NewsNational newsNow youth of Bihar can buy house and settle in Kashmir says CM Yogi adityanathpatna newsPoling Newsअब बिहार का नौजवान भी कश्मीर में जाकर बस सकता है सीएम योगीबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020यूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी ब्रेकिंग न्यूज़
Previous Post

कोरोना वायरस: रूस की Sputnik V वैक्सीन तीसरे फेज में, कोई खास साइड इफेक्ट नही

Next Post

बिहार चुनाव 2020 : कोरोना कोल में इतने प्रतिशत वोटरों का दिखा उत्साह

Desk

Desk

Related Posts

Commonwealth Games 2026: Sharmila Dhankar wins gold in para athletics
Main Slider

CWG : 20 साल का सूखा हुआ खत्म, शर्मिला ढांकर ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

28/07/2026
Bus carrying Amarnath pilgrims falls into a gorge.
Main Slider

गांदरबल में खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 39 श्रद्धालु घायल

28/07/2026
Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
Ramesh Kumar Sudhanshu
उत्तराखंड

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

27/07/2026
Next Post
Bihar Election 2020

बिहार चुनाव 2020 : कोरोना कोल में इतने प्रतिशत वोटरों का दिखा उत्साह

यह भी पढ़ें

arrested

10 हजार का इनामी गिरफ्तार

17/01/2023
anandiben patel

नये शैक्षिक सत्र के लिये विश्वविद्यालय समय सारिणी बनायें : आनंदीबेन

03/06/2021

नए लुक में कहर ढा रही हैं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version