• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने कहा- अतिवृष्टि से किसानों को हुई क्षति का शीघ्र मुआवजा दिया जाय

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों हुई क्षति का शीघ्र आंकलन करके उसका मुआवजा दिया जाय।

श्री योगी ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विभिन्न परियोजनाएं का शिलान्यास एवं लोकार्पण लखनऊ से ऑनलाइन किया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों हुई क्षति का शीघ्र आंकलन करके उसका मुआवजा दिया जाय। अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। जो जनहानि, पशुहानि या मकान की क्षति होने वाले परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए किसानों को सहायता पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।

रंजिश के चलते चाचा ने मासूम का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने 1758.26 लाख रूपये की 19 सड़कों, 1888.68 लाख रूपये की 17 अन्य निर्माण कार्यों समेत कुल 3646.94 लाख रूपये की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 7280.79 लाख रूपये की 39 सड़कों एवं 1888.30 लाख रूपये की पांच अन्य निर्माण कार्यों समेत कुल 9169.09 लाख रूपये की कुल 44 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि आज अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, जिनकी कर्मभूमि जौनपुर रही है। उन्होंने जौनपुर के माध्यम से देश को बहुत कुछ देने का कार्य किया है। इस कारण जौनपुर से एक आत्मिक लगाव है। आज का कार्यक्रम जौनपुर को एवं नई ऊंचाइयों तक ले जाने का है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जौनपुर स्वाभाविक रूप से हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है।

उन्होंने कहा कि राजा यादवेंद्र दत्त दुबे की जिले में बहुत ख्याति रही है और यहां के विकास में उनका काफी योगदान रहा है।

IPL 2020 : पृथ्वी का तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने चेन्नई को 176 रन का लक्ष्य दिया

मुख्यमंत्री ने कलीचाबाद में गोमती नदी पर प्रस्तावित पुल का नाम राजा यादवेंद्र दत्त दुबे पर करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जौनपुर ने कई वैज्ञानिक भी दिए हैं। सिकरारा से शेरवा सड़क के उच्चीकरण के कार्य को सरकार तेजी के साथ आगे बढ़ाएगी और सड़क का नामकरण पूर्व कुलपति बीएचयू डॉक्टर लाल जी सिंह के नाम से किया जाएगा साथ ही साथ निषाद राज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का कार्य तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।

श्री योगी ने सिकरारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण भी डॉक्टर लालजी सिंह के नाम से किया जाएगा। जौनपुर में चल रही परियोजनाओं का कार्य त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाए, जिससे लोगों का आवागमन सरल एवं सहज हो सके, उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य कर सकें। इसी विश्वास के साथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है जिससे जौनपुर विकास के पथ पर अग्रसित हो सके।

Tags: 24ghante online.comAgricultural Confederation BillKeshav Prasad MauryaOpposition to the Agricultural Billup government newsकृषि विधेयक का विरोधकृषि संघोधन विधेयककेशव प्रसाद मौर्य
Previous Post

हमारा किसान प्रगतिशील है, वह नया अनुसंधान चाहता है : योगी

Next Post

नीतीश ने दिया नारा- सक्षम बिहार-स्वाबलंबी बिहार, सात निश्चय पार्ट-दो का भी है वादा

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
नीतीश कुमार nitish kumar

नीतीश ने दिया नारा- सक्षम बिहार-स्वाबलंबी बिहार, सात निश्चय पार्ट-दो का भी है वादा

यह भी पढ़ें

गलती से भी मनुष्य जिंदगी में ना करें ये काम, मिलती है असफलता

03/09/2020

कांग्रेस पार्टी ऐसी है जिसने इस बार पत्रकारों को फोकस किया

03/02/2022
Dhami Cabinet

उत्तराखंड की नई आबकारी नीति: ओवररेटिंग पर लगेगा अंकुश, धार्मिक क्षेत्रों में नहीं बिकेगी शराब

03/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version