• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने फरियादियों के पास जाकर सुनी समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो दिन के दौरे पर बुधवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह अपनी परंपरागत दिनचर्या के क्रम में गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए हुए 200 से ज्यादा लोगों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वान दिया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क‍िया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया।

दर्शन-पूजन के क्रम में ही उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या कहने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे।

फर‍ियाद‍ियों के पास खुद गए मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सभी का मान रखा और हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका समस्या से जुड़ा आवेदन पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को सौंपा और उसे समस्या के जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया।

 उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

इलाज के धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के एसएसपी विपिन ताडा को सहेजा। मुख्यमंत्री अब से कुछ देर बाद सुबह 10 बजे गोरखनाथ मंदिर से रामगढ़ ताल के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें 45 करोड़ रुपये की लागत से बने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण करना है। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उनका लखनऊ जाने का कार्यक्रम है।

Tags: by election in up newsgorakhpur newsjanta darbar in gorakhpurjanta darbar of yogi
Previous Post

सामने आई कांग्रेस की अंतर्कलह, चुनाव आयोग से लल्लू बोले- अधिकृत नहीं था शिष्टमंडल

Next Post

पहले की सरकारों ने दोनों हाथों से उत्तराखंड को लूटा : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
Next Post

पहले की सरकारों ने दोनों हाथों से उत्तराखंड को लूटा : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ देश के इतिहास में अहम दिन : जेपी नड्डा

16/01/2021
Mrityu Panchak

बेहद अशुभ होता है पंचक, 6 मई तक भूलकर भी न करें ये काम

03/05/2024
cm yogi

एक साथ पांच सीएचसी पर पीकू का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

02/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version