• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी आज करेंगे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, रैली का करेंगे फ्लैग ऑफ

Writer D by Writer D
14/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mission Shakti

Mission Shakti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। शारदीय नवरात्र से पहले मातृ शक्ति को वंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को सुबह अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति (Mission Shakti) के चाैथे चरण का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्लैग ऑफ कर महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना करेंगे, जो लखनऊ के विभिन्न चौराहों से होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित मिशन शक्ति (Mission Shakti) कार्यक्रम में शिकरत करेंगे, जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद तीन महिला विभूतियों संग 25 अन्य महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस दौरान दोनाें डिप्टी सीएम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

5 केडी से रवाना होकर 1090 चौराहे पर समाप्त होगी महिला सशक्तिकरण रैली

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की पुलिस अधीक्षक रूचिता चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)शनिवार सुबह 10:30 बजे अपने सरकारी आवास से महिला सशक्तिकरण रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे। यह रैली 5 कालीदास मार्ग से रवाना होकर उदादेवी चौराहा, क्लार्क अवध, केजीएमयू चौराहा, कोनेश्चर मंदिर, आई चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी। रैली के इन पड़ाव पर संबंधित थाना क्षेत्र की विशिष्ट महिलाएं मौजूद रहेंगी। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां भी मौजूद रहेंगी।

सभी को मिशन शक्ति (Mission Shakti) और नारी सशक्तिकरण से जुड़ी सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली में 80 पिंक स्कूटी, 6 फोर व्हीलर, डायल 112 की 20 गाड़ियां (महिला पीआरवी) और एंबुलेंस मौजूद रहेगी। रैली में पहला वाहन खुली जिप्सी होगी, जिस पर 1090 का मैस्कॉट मौजूद रहेगा। यह वाहन पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) से लैस होगा, जिससे मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जिंगल प्रसारित किए जाएंगे।

3 महिला विशिष्ट अतिथियों संग 25 महिलाओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)लोकभवन में सुबह 11 बजे दीप जलाकर मिशन शक्ति (Mission Shakti) विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)मंचासीन तीन महिला विशिष्ट अतिथियों पद्मश्री हेमा प्रभा सोतिया, इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव, एचसीएल की सीईओ रोशनी नाडर समेत प्रदेश के विभिन्न विभाग की 25 महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेंगे। इनमें 15 नारी शक्ति यूपी पुलिस की हैं।

इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, गृह सचिव संजय प्रसाद, डीजीपी विजय कुमार समेत आलाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा, जहां प्रभारी मंत्री समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में गृह विभाग की ओर से मिशन शक्ति (Mission Shakti) की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मिशन शक्ति अभियान की प्रगति पर लघु फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

Tags: Mission ShaktiMission Shakti 4.0mission shakti abhiyanmission shakti in hindiMission Shakti in upUP Mission Shakti Abhiyan
Previous Post

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सीएम धामी ने की सफारी, फॉरेस्ट कर्मियों का किया उत्साहवर्धन

Next Post

6 कुन्तल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

6 कुन्तल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Eye Makeup

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखों को दिखाएं खूबसूरत

29/06/2026
atm robbery

बेखौफ बदमाशों ने एटीएम मशीन काटकर पार की नकदी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

04/02/2021
Loksabha Election

Lok Sabha Election: पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, इतनी जमा करनी होगी जमानत राशि

20/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version