• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
06/06/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि अब वह नहीं होगा, जो 2017 के पहले होता था। 2015-16 में दुर्गा पूजा में गोंडा में दंगे की चेष्टा की गई थी। तब मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन नहीं होने दिया जाता था। रामलीला में अड़चन डाली जाती थी। त्योहार व उत्सव से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। 2017 से पहले सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों व पेशेवर गुंडों के सामने नतमस्तक होते थे। प्रदेश में महीनों कर्फ्यू रहता था। लेकिन, अब किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो उसका वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गोंडा के कटरा विधानसभा क्षेत्र में 256 करोड़ रुपये व करनैलगंज में 260 करोड़ रुपये (कुल 516 करोड़ रुपये) की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

अब समान रूप से हो रहे विकास कार्य

अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि असुरक्षा के वातावरण में निवेश नहीं होता। 2017 से पहले राज्य में पहचान का संकट, नौजवान बेहाल, किसान परेशान, बहन-बेटियां असुरक्षित थीं। जब विकास के पिछले पायदान में हमारी गिनती होती थी तो सम्मान भी नहीं मिलता था। अब सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 826 विकास खंडों, 762 नगर निकायों, लगभग 14 हजार वार्डों, 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों को बिना रोक-टोक योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

तुष्टिकरण, अराजकता की भेंट चढ़ गया था गोंडा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि गोंडा के युवा ऊर्जावान, किसान परिश्रमी, बहन-बेटियां प्रतिभाशाली हैं। कारीगरों व हस्तशिल्पियों ने अपने हुनर की छाप देश-दुनिया तक पहुंचाने में कोई कोताही नहीं की। गोंडा ने स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई, लेकिन आजादी के बाद यहां जो अपेक्षित विकास होना चाहिए था, वह तुष्टिकरण, अराजकता, भाई-भतीजावाद, जातिवाद की भेंट चढ़ गया और इसका खामियाजा जनपद को भुगतना पड़ा। गोंडा विकास के अभाव में पिछड़ता गया।

अब स्वागत होता है यूपी वालों का

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि एक समय ऐसा भी आ गया, जब अन्य जनपदों की भांति ही गोंडा के नौजवानों के सामने भी पहचान का संकट हो गया। प्रदेश में नौकरी-रोजगार नहीं था। नौजवान जब बाहर जाते थे तो अन्य प्रदेशों के लोग 10 कदम की दूरी बना लेते थे। शंका भरी निगाहों से देखते थे। 12 वर्ष में पीएम मोदी व 9 वर्ष में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है कि अब यूपी का नाम आते ही सामने वाले का चेहरा खिल जाता है और वह आपको गले लगाने को उतावला दिखता है।

बिना भेदभाव गोंडा का नौजवान भी पाता है सरकारी नौकरी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अब बाहर वाले मित्रवत व्यवहार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भगवान राम की असीम कृपा प्राप्त करनी है तो अयोध्या के बगल वाले जनपद गोंडा वालों से मैत्री करो। अब यूपी के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल रही है। यूपी पुलिस की 60,244 भर्तियों में गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर के नौजवानों को भी नौकरी मिली। नियुक्ति पत्र देने से पहले मैं सूची देखता हूं तो खुशी होती है कि गोंडा का नौजवान भी बिना भेदभाव सरकारी नौकरी पाता है।

नोएडा, गाजियाबाद ही नहीं, गोंडा में भी हो रहा निवेश

उन्होंने कहा कि अब निवेश केवल नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में नहीं हो रहा, बल्कि गोंडा में भी निवेश होने से स्थानीय नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। अभी मंच पर 20 लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिला। अब चेहरा नहीं देखा जाता, बल्कि हर जाति, मत-संप्रदाय के पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है। मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ विजन के तहत सरकार बिना भेदभाव घर-घर तक विकास योजनाएं पहुंचा रही है।

तब रामभक्त नहीं आ पाते थे, अब रामद्रोही नहीं आ पाते अयोध्या

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ताकत है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो गया। गोंडा वालों ने तो राम मंदिर आंदोलन को अपनी आंखों से देखा है। 40 साल से ऊपर की पीढ़ी ने आंदोलन में भाग लिया और तत्कालीन सरकारों के अत्याचारों को झेला। तब राम का नाम लेने पर प्रतिबंध था, डंडे व गोलियां चलती थीं। रामभक्त अपने प्रभु राम की अयोध्या में नहीं जा सकते थे। अब अयोध्या में रामभक्त ही जा सकते हैं, रामद्रोही नहीं। पूर्वज भी आशीर्वाद दे रहे हैं कि वर्तमान पीढ़ी कितनी धन्य है, जिसने राम मंदिर का निर्माण देखा। बुजुर्गों के आंखों में खुशियों के आंसू हैं तो पूर्वजों की आत्मा संतुष्ट है।

आपने कमल का बटन दबाया तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिला

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि बिना भेदभाव पात्रों को गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गोंडा में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय आदि का सपना साकार हो रहा है। हमारी सरकार ने सांसद-विधायकों के हर प्रस्ताव को स्वीकृत किया। जब आपने कमल का बटन दबाया तो विकास कार्यों, गरीब कल्याणकारी कार्यों, विरासत के सम्मान, नौकरी, निवेश के जरिए रोजगार संभव हो पा रहा है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हुआ तो यूपी पर धन की वर्षा हो रही है।

गलत लोगों को चुनेंगे तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा

सीएम (CM Yogi) ने मतदाताओं से कहा कि अच्छे लोगों को चुनेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे। गलत लोगों को चुनने पर खामियाजा भुगतना पड़ता है। 2017 के पहले विकास एक गांव तक ही सीमित था। लेकिन, डबल इंजन सरकार बनी तो हमने कहा कि मेडिकल कॉलेज सिर्फ सैफई नहीं, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर में भी बनेगा। अब ऐसा कोई भी जिला नहीं है, जहां मेडिकल कॉलेज-इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं है। हर जनपद में विकास हो रहा है।

दो-दो विधानसभा क्षेत्रों का एक साथ दौरा करेंगे और विकास की सौगात देंगे

सीएम ने श्रावस्ती की पौराणिकता का जिक्र करते हुए बताया कि वहां एयरपोर्ट निर्माण हो रहा है। महाराजा सुहेलदेव ने एक हजार वर्ष पहले विदेशी आक्रांताओं का मुंहतोड़ जवाब दिया था। आक्रांताओं को दहलाने वाला शौर्य कैसा होना चाहिए, महाराज सुहेलदेव उसके प्रतीक हैं। स्वाधीनता के लिए किस प्रकार के त्याग-बलिदान की आवश्यकता होनी चाहिए, गोंडा उसका प्रतीक है। जब अच्छी सरकारें आईं, तब गरीबों को रोजगार, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो पाया। हमने तय किया है कि दो विधानसभा क्षेत्रों का लगातार दौरा, कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर जनता को अहसास कराएंगे कि आपने अच्छे लोगों को सांसद-विधायक चुना है। विकास सभी का हो रहा है, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।

21 जून तक चलेंगे विविध कार्यक्रम

सीएम ने बताया कि 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (विश्व योग दिवस) तक अनवरत कार्यक्रम चलेंगे। पीएम मोदी के 12 साल के सफलतम कार्यकाल व उपलब्धियों को लेकर सरकार अनेक कार्यक्रम करेगी। हर विकास खंड स्तर पर स्वास्थ्य, कृषि, लोन मेला आदि लगेगा। जनप्रतिनिधि मिलकर इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे, आमजन भी इससे जुड़ें।

गोंडा में बढ़ रहा प्राकृतिक खेती का दायरा

सीएम ने कहा कि गोंडा में प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ा है। हमें प्राकृतिक जीवन पद्धति को अपना कर आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ना चाहिए। वैश्विक ऊर्जा संकट में भी पीएम मोदी का नेतृत्व भारत को नई ऊर्जा दे रहा है और चुनौतियों से जूझने के लिए मन में उत्साह भी पैदा कर रहा है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। यह बिजली की आवश्यकता को कम करेगा, प्राकृतिक ऊर्जा उपलब्ध कराएगा। ग्रीन एनर्जी के माध्यम से नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ पाएंगे। ये योजनाएं आमजन के लिए लाभदायी तथा क्षेत्रीय विकास के लिए फलदायी होंगी। ये भावी पीढ़ी के लिए नए स्वरूप में उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाएंगी।

जो अच्छा काम करे, उसके साथ खड़ा होना चाहिए

सीएम (CM Yogi) ने मतदाताओं से अपील की कि जो अच्छा काम करे, उसके साथ खड़े होना सीखिए। उसी में वर्तमान व भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित है। विकास का विकल्प नहीं हो सकता। यहां विकास के नए प्रस्ताव मांगे हैं। मटियारी घाट में दीर्घ सेतु निर्माण, घाघरा नदी के तट पर बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को स्वीकृति दी गई है। इससे हजारों एकड़ खेती को बाढ़ से बचाने में सहायता मिलेगी। टेढ़ी नदी पर वर्षों से लंबित सेतु का निर्माण पूरा होने का लाभ क्षेत्र को मिलेगा। रमापुर में पशु चिकित्सालय, राजकीय आईटीआई करनैलगंज में आधुनिक कार्यशाला का निर्माण नौजवानों के लिए नए रोजगार सृजन में मदद करेगा। इन क्षेत्रों के लिए अनेक योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

आधुनिक गोंडा के रूप में जनपद को नई पहचान दिलाएंगे

सीएम ने कहा कि आधुनिक उत्तर प्रदेश के आधुनिक गोंडा के रूप में जनपद को नई पहचान दिलाएंगे। 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहर के रूप में था, लेकिन आज गोंडा सबसे स्वच्छ शहरों में पहचान बना रहा है। गलत सरकार चुनते हैं तो गलत कार्य होता है और परिणाम भी गलत आता है। गोंडा अब अस्वच्छ नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार में नई पहचान के साथ बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया। समारोह में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू’, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogigonda newsup newsYogi News
Previous Post

गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

Next Post

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री धामी ने किया खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

22/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

22/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Next Post
CM Dhami

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री धामी ने किया खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान

यह भी पढ़ें

दिव्यांगों के पास खुद चल कर गए डिप्टी CM केशव मौर्य, समस्याओं के समाधान का दिलाया विश्वास

25/10/2021
Burqa

बुर्का पहनकर डांस करना पड़ा भारी, इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र सस्पेंड

09/12/2022
CM Yogi

मातृ शक्ति के प्रति आदर भाव रखना सबका दायित्व : सीएम योगी

06/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version