• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का मिशन रोजगार, एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्‍य सरकार युवाओं के लिए एक लाख सरकारी नौकरियों की बड़ी खेप ला रही है। राज्‍य सरकार ने इस साल युवाओं के रोजगार का लक्ष्‍य तय किया है। योगी सरकार दिसंबर तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है।

कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही योगी सरकार ने मिशन रोजगार को रफ्तार दे दी है। प्रदेश भर में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के साथ राज्‍य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्‍त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पिछले चार साल में अलग अलग विभागों में लगभग 4 लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी योगी सरकार का लक्ष्‍य दिसंबर तक प्रदेश में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का है। इसके लिए सभी विभागों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिन विभागों में भर्ती प्रक्रिया कोरोना के कारण रुकी हुई थी वहां युद्ध स्‍तर पर कार्य शुरू कर चयनित युवाओं की नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा, पुलिस, स्‍वास्‍थ्‍य, ऊर्जा और आबाकारी विभाग में आने वाले दिनों में सबसे ज्‍यादा नौकरियां मिलने जा रही हैं।

योगी सरकार का लक्ष्‍य साल के अंत तक अपने कार्यकाल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का है।

योगी सरकार में रोजगार की बरसात

राज्‍य सरकार अब तक 1 लाख से अधिक महिलाओं की सरकारी नौकरी दे चुकी है, जबकि मनरेगा के जरिये 1.50 करोड़ श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। स्टार्ट अप इकाईयों से 5 लाख और औद्योगिक इकाइयों से 3 लाख से अधिक युवाओं को भी रोजगार दिया जा चुका है। ओडीओपी के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोज़गार मिला है। 50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों से 1 करोड़ 80 लाख लोगों को यूपी में रोज़गार मिला है। प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति से 5 लाख से ज़्यादा लोगों को रोज़गार दिया जा चुका है। 40 लाख से अधिक कामगारों/ श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद रोजगार से जोड़ा गया है।

यूपी में अब तक हुई  विभागवार भर्ती का ब्‍योरा

 

पुलिस विभाग  -137253

बेसिक शिक्षा – 121000

राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन -28622

यूपी लोक सेवा आयोग – 27168

उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ चयन बोर्ड -19917

चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण -8556

माध्‍यमिक शिक्षा विभाग – 14436

यूपीपीसीएल – 6446

उच्‍च शिक्षा – 4988

चिकित्‍सा शिक्षा विभाग – 1112

सहकारिता विभाग – 726

नगर विकास – 700

सिंचाई एवं जल संसाधन-3309

अन्य  – 8132

वित्‍त विभाग – 614

तकनीकी शिक्षा – 365

कृषि -. 2059

आयुष ,-1065

कुल –  384194

विभिन्‍न विभागों में 86000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है

Tags: cm yogiYogi News
Previous Post

उप्र को जल जीवन मिशन के तहत 10,870 करोड़ का केन्द्रीय अनुदान

Next Post

जॉन सीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई विराट की फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
John Cena put Virat's photo on his social media account

जॉन सीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई विराट की फोटो

यह भी पढ़ें

Rape

शादी में पूड़ी बेलने आई महिला से गैंगरेप, हलवाई व साथियों की तलाश जारी

26/04/2021
yogi

सूबे की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा ग्राम सचिवालय, होगी इंटरनेट की सुविधा

22/07/2021
arrested

लूट एवं राहजनी में शामिल चार आरोपित गिरफ्तार

07/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version