• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी, नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य है …

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी CM Yogi's warning on love jihad

लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जौनपुर जिले की मल्हानी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

सीएम योगी ने कहा कि लव जिहाद करने वाले नहीं सुधरे तो अब राम नाम सत्य की यात्रा निकलने वाली है। मल्हानी विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। सीएम योगी यहां पर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

लखनऊ : एसटीएफ ने नाईजीरियन गिरोह के सरगना समेत दो को किया गिरफ्तार

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी-व्याह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है। नहीं किया जाना चाहिए। इसको मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार भी निर्णय ले रही है कि हम लव जिहाद को शख्ती से रोकने का काम करेंगे। एक प्रभावी कानून बनाएंगे। इस देश में चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर के जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। अगर वे सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य है कि यात्रा अब निकलने वाली है।

भाजपा-बसपा गठबंधन का पर्दाफाश करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी का किया समर्थन: अखिलेश

बता दें कि एक महत्वपूर्ण फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। जस्टिस एससी त्रिपाठी ने प्रियांशी उर्फ समरीन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नूरजहां बेगम केस के फैसले का हवाला दिया, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि शादी के लिए धर्म बदलना स्वीकार्य नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम लोग मिशन शक्ति को इसीलिए चला रहे हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से हम बेटी और बहन को सुरक्षा की गारंटी देंगे। लेकिन उन सब के बावजूद अगर किसी ने दुस्साहस किया तो ऑपरेशन शक्ति अब तैयार है। ऑपरेशन शक्ति का उदेश्य है कि हम हर हाल में बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करेंगे। इसी दृष्टि से ऑपरेशन शक्ति को आगे बढ़ाने के साथ अब हम चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश का भी पालन होगा और बहन-बेटियों का भी सम्मान होगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने कोरोना में जनसेवा का काम किया है। सांसद, विधायक मंत्री जनता को खाद्यान्न पहुंचा रहे थे। सबको राहत पहुंचाने का काम अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने किया। आत्मनिर्भर बनाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी ने किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी जाति के नाम पर वोट नहीं मांगा और न ही कोई योजना ही चलाई।

सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी में ही कार्यकर्ता को सीएम व प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ युवाओं को स्वत: रोजगार से जोड़ा गया है। तीस लाख गरीबों को एक-एक आवास दिया गया है। एक करोड़ 24 लाख गरीबों को निशुल्क विद्युत का कनेक्शन दिया गया है। एक लाख 46 हजार गरीब महिलाओं को रसोई गैस दिया गया है। 27 लाख लोगों को पेंशन दिया गया है। कोरोना काल में 24 लाख गरीबों के खाते में पैसा भेजने का काम भी इस सरकार ने किया है।

Tags: Allahabad High Courtcm yogihindi newsLaw will be made against Love Jihad in Uttar PradeshLove JihadLove Jihad in UPnews in hindiUttar PradeshYogi Adityanathइलाहाबाद हाईकोर्टउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनेगायूपी में लव जिहादयोगी आदित्यनाथलव जिहादसीएम योगी
Previous Post

फिल्म ‘लक्ष्मी’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, Akshay Kumar ने ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

Neha Kakkar ने पति Rohanpreet Singh के लिए गाया रोमांटिक गाना

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
neha kakkar

Neha Kakkar ने पति Rohanpreet Singh के लिए गाया रोमांटिक गाना

यह भी पढ़ें

iPhone 17 की चाहत पड़ेगी महंगी! इतने बढ़ सकते हैं फोन के दाम, ये है वजह

iPhone 17 होगा महंगा! कीमत बढ़ने की ये है बड़ी वजह

28/11/2025
yogi

ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल से जोड़ेगी योगी सरकार

11/04/2025

नलकूप के इस्तेमाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version