• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में ठंड और शीतलहर का कहर, जानें कब मिलेगी राहत

Writer D by Writer D
05/01/2023
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, बरेली, मेरठ, लखनऊ
0
Cold Wave

Cold Wave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नए साल के पहले दिन से ही उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड (Cold) अभी बदस्तूर जारी है। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है और उनको कामकाज करने के लिए घरों से निकलने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

कोहरे का कहर, आगरा में 0 हुई विजिबिलिटी

ठंड और शीतलहर (Cold wave) की वजह से लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं और बहुत मजबूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है। उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं। घने कोहरे (Fog) के चलते विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कत महसूस हो रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसके चलते 5 जनवरी को सुबह 8 बजे के करीब आगरा में विजिबिलिटी 0 पहुंच गई, झांसी में ये 50 मीटर और बरेली में 200 मीटर दर्ज की गई।

यूपी की पश्चिमी बेल्ट में रेड अलर्ट घोषित

उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तरी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं पश्चिमी क्षेत्र के जिलों- पीलीभीत, बरेली, सहारनपुर, मेरठ और भी अन्य जिले जो पश्चिमी बेल्ट में आते हैं, वहां रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला फतेहपुर दर्ज किया गया है जिसका तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। वातावरण में हवा मौजूद होने के नाते रात्रि में गलन भी बढ़ेगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं रहेगी और आने वाले समय में भी बारिश की स्थिति नहीं बन रही है।

9 जनवरी को निकलेगी धूप

वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 9 तारीख से धूप अच्छी खासी निकलने लगेगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ही दर्ज किया जाएगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और हवा की रफ्तार 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इधर प्रशासन ने बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों को भी बंद कर दिया है।

सर्दी का टॉर्चर! दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह, इतना रहा पारा

परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों को निर्देश दिए हैं कि अधिक कोहरा पड़ने पर बसों को ना संचालित किया जाए और यूपीएसआरटीसी की बसों को सुरक्षित जगह पर खड़ा किया जाए। इस दौरान जब तक कोहरा कम नहीं हो जाता तब तक यात्रा ना की जाए। साथ ही जो बसे रुकी रहें, उसमें बैठे यात्रियों के लिए अलाव और ठहरने की व्यवस्था रहेगी। फिलहाल आने वाले अगले 2 दिनों तक मौसम की स्थिति यथावत बनी रहेगी।

Tags: avoiding winter heart attacksweather forecastWeather Update
Previous Post

सैनिक स्‍कूल एंट्रेंस एग्‍जाम एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

कल्याण सिंह का प्रेरणादायी जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
cm yogi

कल्याण सिंह का प्रेरणादायी जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

attacked

पिता ने फावड़े से वार कर पुत्र को उतारा मौत के घाट उतारा, फरार

07/06/2021
gamblers arrested

होटल में ताश खेल रहे मैनेजर सहित छह लोग गिरफ्तार, 67 हजार जब्त

05/11/2021
murderer arrested

रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के नौकर की हत्या में शामिल में आरोपी गिरफ्तार

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version