• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे-मुख्यमंत्री साय

Writer D by Writer D
12/09/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) की अध्यक्षता में आज गुरुवार को दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हुआ।इस कांफ्रेंस में मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं ।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।श्री साय ने कहा कि सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करे।मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई।श्री साय ने भाषा के संयम को लेकर भी हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि आपके अधिकारियों से भाषा का संयम चुका तो करें कार्यवाही, आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं करूंगा कार्यवाही।कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के कड़े तेवर दिखे।श्री साय ने सारंगढ़ ,बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर नाराजगी जताई।साथ ही कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों।

उन्होंने अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली।साथ ही उन्होंने अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करने कहा।श्री साय ने कहा कि 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें।उन्होंने निर्देश दिया कि विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न होने चाहिए।श्री साय ने कहा कि सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये। नागरिक छोटे छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें।डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें।कमिश्नर भी मोनिटरिंग करते रहें।

विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। बीते नौ महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, लेकिन विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत है।

प्रशासनिक कार्य के कामकाज की समीक्षा और राज्य में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने जिलों के कलेक्टर्स को विकास योजनाओं पर निगरानी रखने के दिशा निर्देश जारी किए। पूरे दिन भर होने वाली समीक्षा में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री एक एक जिले और कमिश्नरी से फीडबैक लेंगे।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnudev Sai
Previous Post

विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

Next Post

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन : सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन : सीएम साय

यह भी पढ़ें

Oppo's Find X3 Pro Mars Exploration Edition launched

Oppo का Find X3 Pro Mars Exploration Edition हुआ लॉन्च

16/05/2021
Young man's head shaved after stealing corn

भुट्टा चुराने पर युवक का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, मैला भी खिलाया

12/04/2021
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने ड्रोन पॉलिसी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

24/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version