• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात में बीजेपी की स्थिति दयनीय है : मायावती

Writer D by Writer D
30/10/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
mayawati

mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कहा है कि गुजरात में विधान सभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समान नागरिक संहिता को चुनावी मुद्दा बनाया है, इससे यह साबित होता है कि इस राज्य में भाजपा की हालत वास्तव में ठीक नहीं है।

मायावती (Mayawati) ने रविवार को भाजपा पर विकास और रोजगार के बजाय विभाजनकारी मुद्दों को उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “यूपी व अन्य राज्यों में भी रोजगार व विकास के बजाय बीजेपी द्वारा विवादित एवं विभाजनकारी मुद्दों की तरह समान नागरिक संहिता को चुनावी मुद्दा बनाना खास बात नहीं, किन्तु गुजरात में इसको चुनावी मुद्दा बनाने से इस आमचर्चा को बल मिलता है कि वहाँ बीजेपी की हालत वास्तव में ठीक नहीं है।”

उन्होंने याद दिलाया कि उच्चतम न्यायालय ने भी समान नागरिक संहिता पर कोई निर्णय न करने की सरकार को ताकीद की है। इसके बावजूद गुजरात में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन करने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा, “जबकि केन्द्र ने अभी हाल में स्वंय माननीय सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि यूनिफार्म सिविल कोड के मामले पर कोई निर्णय अभी न किया जाए क्योंकि इसे वह 22वें लॉ कमीशन को सौंपेगी, तो फिर गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐसा क्या होने जा रहा है जिससे बीजेपी विचलित है व झुक रही है।”

T-20 WC: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को तीन रन से हराया

बसपा प्रमुख ने चुनावी बाण्ड के मार्फत अज्ञात स्रोतों से भाजपा को अकूत पैसा मिलने का भी परोक्ष आरोप लगाया। मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “साथ ही, चुनाव को प्रभावित करने के लिए जनता की नजर से अज्ञात श्रोतों से प्राप्त अकूत धन का इस्तेमाल कितना उचित? ताजा आँकड़े बताते हैं कि गुजरात व हिमाचल विधानसभा आमचुनाव से पहले चुनावी बाण्ड की गुप्त फण्डिंग की मार्फत 545 करोड़ रुपये के चन्दे दिए गए हैं। यह धन कहाँ जा रहा है?”

Tags: gujrat electionsLucknow Newsmayawatimayawati tweetup news
Previous Post

T-20 WC: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को तीन रन से हराया

Next Post

Flipkart पर शॉपिंग हुई महंगा, अब इस ऑप्शन पर करना होगा अतिरिक्त भुगतान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Flipkart

Flipkart पर शॉपिंग हुई महंगा, अब इस ऑप्शन पर करना होगा अतिरिक्त भुगतान

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

dr. satish puniyan

पूनियां बोले- गहलोत सरकार ने दो वर्ष में किसानों एवं बेरोजगार युवाओं से की वादा खिलाफी

18/12/2020

सूडान के प्रधानमंत्री नजरबंद, कैबिनेट मंत्री गिरफ्तार

25/10/2021
CM Dhami

भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने को बेताब है दिल्ली की जनता: पुष्कर सिंह धामी

01/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version