• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T-20 WC: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को तीन रन से हराया

Writer D by Writer D
30/10/2022
in खेल
0
T 20 WC

t-20- bangaldesh beats zimbabwe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिस्बेन। आईसीसी टी-20 विश्व कप (T-20 WC) में रविवार को बांग्लादेश (Bangladesh) ने जिम्बाब्वे को तीन रन से हरा दिया। ब्रिस्बेन में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया था।

जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम के तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हो गए हैं। वह सुपर-12 स्टेज के ग्रुप-2 में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम शुरुआती 10 ओवर में ही चार विकेट खो चुकी थी और 64 रन ही जोड़े थे। हालांकि इसके बाद सीन विलियम्स और रयान बर्ल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी ने मैच को रोमांचक बना दिया। जिम्बाब्वे को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 26 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में शानदार बल्लेबाजी कर रहे सीन विलियम्स चौका मारने के बाद रन आउट हो गए। विलियम्स ने 42 गेंद पर 64 रन की शानदार पारी खेली। इस ओवर में जिम्बाब्वे की टीम ने कुल 10 रन बटोरे। जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे, लेकिन 12 रन ही बन सके और जिम्बाब्वे तीन रन से यह मैच हार गई।

अब गर्म पानी के लिए गीजर का झंझट खत्म, बस नल में लगा दें ये सस्ता डिवाइस

बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने तीन विकेट, मोसादेक हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान ने क्रमश: दो-दो विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। उनके अलावा आफिफ हुसैन ने 29 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 23 रनों का योगदान दिया।

जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ज एनगारवा ने दो-दो विकेट लिए। सिकंदर रजा और सीन विलियम्स को एक-एक विकेट मिला।

Tags: Bangladesh vs Zimbabwebangvszimcricket newssports newssports news in hindiT20 WC
Previous Post

अब गर्म पानी के लिए गीजर का झंझट खत्म, बस नल में लगा दें ये सस्ता डिवाइस

Next Post

गुजरात में बीजेपी की स्थिति दयनीय है : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Next Post
mayawati

गुजरात में बीजेपी की स्थिति दयनीय है : मायावती

यह भी पढ़ें

Gujarat Election

Gujrat Election: पीएम मोदी ने लाइन में लगकर डाला वोट, दो घंटे में 4.75 फीसदी मतदान

05/12/2022
Shanaya-Kapoor

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शनाया बैकलेस ड्रेस में बिखेरे जलवे

04/03/2022
लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी बोर्ड के छात्रों की अब दूरदर्शन पर लगेगी क्लास

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version