• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस का हाथ,किसानों के साथ : अजय कुमार लल्लू 

Desk by Desk
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू  Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू 

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में यूपी कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने शनिवार को प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि आज अन्नदाता किसान भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को विवश है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की जमीन छीनकर, मंडी छीनकर, समर्थन मूल्य छीनकर, किसान को उसके खेत पर ही मजदूर बना देने और देश की खेती कार्पोरेट घरानों के हाथ में देने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लाये गये तीन काले कृषि कानूनों के विरूद्ध अन्नदाता किसान शांतिपूर्वक तरीके से इन काले कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों को मानने के बजाए भाजपा सरकारें किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारें डालकर उनका उत्पीड़न कर रही हैं और हठधर्मिता अपनाकर लाठी, डण्डे के बल पर उनकी आवाज दबा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर उनकी आवाज दबाना चाहती हैं।

कांग्रेस-बसपा के कई दिग्गज नेताओं ने थामा सपा का दामन

श्री लल्लू ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत दिल्ली पहुंचकर हाल ही में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध एवं विशेषकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर आन्दोलनरत किसान इस भीषण ठण्ड में सड़कों पर संघर्ष करने को विवश हैं मगर सरकार अपने दमनात्मक रवैये को अपनाते हुए उनकी मांगों को अनसुना कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर किसानों की मांगों को तत्काल मानने की मांग करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और किसानों के हितों के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी।

प्रदेश में जिला एवं शहर इकाइयों द्वारा किये गये प्रदर्शन के क्रम में लखनऊ में जिला एवं शहर अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसी प्रकार फिरोजाबाद, गोण्डा, गाजियाबाद, झांसी, गोरखपुर, कुशीनगर, बाराबंकी, बहराइच, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, सीतापुर, लखीमपुर, गाजीपुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, बांदा, मथुरा सहित प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं शहर इकाइयों द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

Tags: ajay kumar lalluAmbedkarnagarBahraichBandaBarabankiBareillyCongress handsFaizabadfirozabadghaziabadGhazipurGondagorakhpurHamirpurJalaunJhansiKushinagarLAKHIMPURMathuraMoradabadShahjahanpursitapurwith farmersअजय कुमार लल्लूअम्बेडकरनगरकांग्रेस का हाथकिसानों के साथकुशीनगरगाजियाबादगाजीपुरगोण्डागोरखपुरजालौनझांसीफिरोजाबादफैजाबादबरेलीबहराइचबांदाबाराबंकीमथुरामुरादाबादलखीमपुरशाहजहांपुरसीतापुरहमीरपुर
Previous Post

ओवैसी के गढ़ में गूंजा – आया आया शेर आया… का नारा

Next Post

जमीन विवाद के चलते किसान को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
burnt in factory

जमीन विवाद के चलते किसान को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Jawaharpur Thermal Power Project

जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के श्रमिकों ने की हड़ताल, वेतन न मिलने से फैला आक्रोश

03/08/2024
Firing

थाने में अचानक गोली चलने से दो सिपाही घायल

03/01/2023

यूपी में कोई भी, कहीं भी सुरक्षित नहीं है : प्रियंका

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version