• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने 70 सालों में न कभी कुछ किया और न अब करेगी : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘घोषणा वाड्रा’ की घोषणाएं चुनावी शिगूफा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में न कभी कुछ किया और न अब करेगी। काठ की हांड़ी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता एक बार नहीं, कई बार देख चुकी है। देश और प्रदेश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।

सुरेश खन्ना ने कहा कि कांग्रेस जो घोषणाएं कर रही है, उसे उन घोषणाओं को पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करना चाहिए था, लेकिन इन घोषणाओं की हकीकत कांग्रेसी भी जानते हैं कि धरातल पर इन्हें लागू नहीं किया जा सकता है।

राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी। इसलिए ऐसी घोषणाएं जान बूझकर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की सच्चाई जनता को भी पता है कि योगी सरकार में गुंडे, माफिया और बदमाशों की क्या स्थिति है ? प्रियंका को यह सब नहीं दिखेगा। राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बदतर है, लेकिन एक शब्द भाई बहन के मुंह से नहीं निकलता।

कांग्रेस ने समय रहते सही कदम उठाया होता तो आज घोषणाओं की जरूरत न पड़ती

खन्ना ने कहा कि किसानों के लिए अगर कांग्रेस ने समय रहते सही कदम उठाया होता, तो उसे आज घोषणाएं करने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन कांग्रेस ने कभी चाहा ही नहीं कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों। अब केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक रूप से और मजबूत करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, तो कांग्रेस उसमें भी राजनीति कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने काबुल नदी के जल से किया राम जन्मभूमि का जलाभिषेक

अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं

सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार महिलाओं का सशक्तीकरण किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं, इसके सैकड़ों उदाहरण हैं। दर्जन भर से ज्यादा योजनाएं प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रही हैं, जो उनको शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सशक्त बना रही हैं।

निषादों को सम्मान व सुरक्षा के साथ स्वावलंबी बना रही योगी सरकार

उन्होंने कहा कि निषादों को सम्मान और सुरक्षा के साथ स्वावलंबी योगी सरकार बना रही है। वनगमन के दौरान भगवान श्रीराम ने जिस निषाद राज को गले लगाकर सबसे पहले सामाजिक समरसता का संदेश दिया था, उस परंपरा को और आगे बढ़ाते हुए हम उसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बना रहे हैं। प्रयागराज में निषादराज पार्क भी बनाया जा रहा है। इसमें भगवान श्रीराम और निषादराज की 15 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगाई जा रही है।

Tags: google newsHindi SamacharLucknow Newspolitical newsSuresh Khannaup newsUP Politics
Previous Post

 कांग्रेस ने मुसलमानों को बर्बादी के दहाने पर खड़ा कर दिया : ओवैसी

Next Post

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का विरोध, कार पर फेंके गए अंडे

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
Next Post

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का विरोध, कार पर फेंके गए अंडे

यह भी पढ़ें

मार्केट में धमाल मचाएगा iQOO का छोटू फोन! 7000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप से होगा लैस

iQOO का छोटू फोन मचाएगा धमाल! 7000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप से होगा लैस

25/11/2025
Gang Rape

नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दोषी को दस साल की सजा

06/05/2022
anupama

अनुज के संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहेगी अनुपमा, वनराज उठाएगा ये कदम 

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version