• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस, सपा व बसपा ने अपने परिवारों का किया भला : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
13/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने देश व प्रदेश को लूटा तथा भ्रष्टाचार से अपने परिवार को आगे बढ़ाया।

श्री सिंह ने लखीमपुर के भीरा में आयोजित ग्राम चैपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार अन्त्योदय के संकल्प के साथ गांव, गरीब, किसान की आर्थिक समृद्धि से उनके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अनवरत काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं सबका साथ-सबका विकास समाहित करके समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने अभियान के दूसरे दिन आज ग्राम चैपाल में संवाद करते हुए मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कडे़ व बडे़ ऐतिहासिक निर्णयों को जनमानस के बीच साझा किया।

ममता बनर्जी को अस्पताल से उचित दिशा-निर्देशों के साथ मिली छुट्टी

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कल 13 मार्च को सीतापुर के ग्राम गोलाकोडर, रेउसा में ग्राम चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों से जुडे़गें।

श्री सिंह ने ग्राम चौपाल में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से हर गरीब के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात में खपरैल से टपकते हुए पानी से बचने के लिए घर के कोने में सिमटे गरीब परिवार के लिए पक्के घर का बड़ा सपना होता है। जिस सपने को साकार करने का संकल्प एक गरीब के बेटे का ही हो सकता है।

श्री सिंह ने कहा कि मोदी व योगी का जीवन गरीबी में बीता है। इसलिए वह गरीबी को भी समझते है और गरीबों की आवश्यकताओं को भी जानते है। शौचालयों का निर्माण, उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन, निःशुल्क बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एमएसपी में वृद्धि, अभ्युदय योजना से गरीब छात्रों को कोचिंग की व्यवस्था जैसे अनेकों निर्णय गांव, गरीब, किसान की खुशहाली व तरक्की का पर्याय बनें है।

Tags: Swatantradevup news
Previous Post

आनंदीबेन पटेल ने कहा- छात्र नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Next Post

सीएम योगी ने कहा- महिलाओं के सशक्तिकरण से होगा समाज व देश समृद्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने कहा- महिलाओं के सशक्तिकरण से होगा समाज व देश समृद्ध

यह भी पढ़ें

double murder

हमीरपुर : मामूली विवाद पर चाकू से कर दी प्रेमी की हत्या, हत्यारोपी प्रेमिका फरार

11/11/2020
Road Accident

भीषण सड़क हादसा: गैस टैंकर और रोडवेज बस में जबर्दस्त टक्कर, सात की मौत

16/12/2020
AK Sharma

महाकुंभ में श्रद्धालु जीआइएस आधारित क्यूआर कोड का कर रहे उपयोग

15/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version