• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन जारी होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Writer D by Writer D
18/08/2024
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Police Constable recruitment

UP Police Constable recruitment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (UP Police Constable Exam) 2024 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने तारीख की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार कांस्टेबल पदों के लिए हॉल टिकट 20 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे से यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 16 अगस्त को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (UP Police Constable Exam) की संभावित सिटी स्लिप जारी की थी।

जिलेवार परीक्षा केंद्र की डिटेल्स यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें-

– सबसे पहले तो यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
– फिर होमपेज पर UP Police Admit Card 2024 के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
– अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
– आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा होगा, जिसपर दिए गए डिटेल्स को सावधानीपूर्वक देख लें।
– फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रख लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें चेक

ध्यान रहे कि उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा और उसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कब होगी परीक्षा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (UP Police Constable Exam) 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को राज्य के 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।

शेड्यूल में 26 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी को भी शामिल किया गया है। दो घंटे की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा, जिसको लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड ने निर्देश भी जारी किया है।

ज्यादा जानकारी के लिए आप यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं।

Tags: constable exam admit cardConstable Exam dateConstable Exam guidelinesConstable Exam scheduleConstable Exam shift
Previous Post

रूस में तेज भूकंप के बाद फटा ज्वालामुखी, आसमान में दिखा 8 KM तक उठता गुबार

Next Post

UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Next Post
UGC NET

UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

यह भी पढ़ें

jan-jan ki sarkar jan-jan ke dwar

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में 44 हजार से अधिक लोग पहुंचे

23/07/2026
Chhaya Urvashi Rautela's video on social media, fans were shocked

सोशल मीडिया पर छाया उर्वशी रौतेला का वीडियो, फैंस हुए हैरान

10/06/2021

मनोहर लाल पंथ पर विश्वास बरकरार,फिर बने योगी 2.0 में मंत्री

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version