• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर का हाथ, डेब्यू मैच बना दर्दनाक

Writer D by Writer D
10/11/2024
in खेल
0
Cooper Connolly

Cooper Connolly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के चलते कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस मैच से बाहर हैं। ऐसे में अपनी बारी के इंतजार में बैठे एक नए खिलाड़ी कूपर कोनोली (Cooper Connolly) को डेब्यू का मौका मिला। हालांकि, अपने डेब्यू को यादगार बनाने के बजाए वो चोट खा बैठे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की गेंद पर उनका बायां हाथ इतनी बुरी तरह डैमेज हुआ कि बल्लेबाजी बीच में ही छोड़कर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 17वें ओवर की घटना

21 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज कूपर कोनोली (Cooper Connolly) का बायां हाथ जिस वक्त चोटिल हुआ वो 7 रन बनाकर खेल रहे थे। ये घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 17वें ओवर में घटी। ये ओवर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन डाल रहे थे। मोहम्मद हसनैन ने इस ओवर की तीसरी गेंद बाउंसर फेंकी, जिस पर कूपर कोनोली चोटिल हुए।

बल्लेबाजी बीच में ही छोड़कर गए कोनोली (Cooper Connolly)

बाएं हाथ में चोट लगने के बाद पहले तो कूपर को टीम फीजियो ने मैदान पर आकर ही देखा। लेकिन, उनका दर्द इतना असहनीय रहा कि उनके लिए मैदान पर टिककर बल्लेबाजी करना मुमकिन नहीं रहा। नतीजा ये हुआ कि कूपर कोनोली को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

कोनोली (Cooper Connolly) की इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ाई

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की हालत वैसे ही खराब थी, ऊपर से कूपर कोनोली के बाएं हाथ में जो हुआ, उससे ऑस्ट्रेलिया के लिए हालात और भी विपरीत हो गए। अब देखना ये रहेगा कि जरूरत पड़ने पर भी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे कूपर कोनोली टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरते हैं या नहीं। फिलहाल, तो उनकी इंजरी का स्कैन होगा, जिसके बाद ही उसकी गंभीरता का पता चल पाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में पर्थ में खेला जा रहा वनडे मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच भी है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि दूसरा वनडे पाकिस्तान ने जीता है।

Tags: cricket newsPak vs Aussports news
Previous Post

‘बुलडोजर जस्टिस मंजूर नहीं, कहीं सभ्य समाज में… ‘, अपने आखिरी जजमेंट में बोले CJI डी वाई चंद्रचूड़

Next Post

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 सैनिक जख्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Next Post
Kishtwar Encounter

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 सैनिक जख्मी

यह भी पढ़ें

Chardham Yatra

चार धाम यात्रा 2025 के लिए 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया

30/04/2025
akhilesh yadav

अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री पर तंज, योगी सरकार को बताया अनुपयोगी सरकार

18/12/2021

ब्रा-जींस में उर्फी ने शेयर की बोल्ड फोटो, कैप्शन में लिखा- तुम्हें पता है मैं कितनी बार…

26/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version