• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, इस साल पहली बार इतने अधिक नए मामले

Writer D by Writer D
01/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
corona blast in delhi

corona blast in delhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में करीब चार महीने बाद आज एक बार फिर कोरोना का ‘बड़ा’ विस्फोट देखने को मिला है। गुरुवार को कोरोना के करीब 2800 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है।

आज 9 और मौतों के साथ ही मृतकों की संख्या 11036 पर पहुंच गई है, जबकि संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 6.65 लाख को पार कर गया है। इसके साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 3.57 फीसदी पर आ गया है। बुधवार को 1819 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब से पहले 4 दिसंबर 2020 को एक दिन में सर्वाधिक 2843 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 2790 नए मरीज मिले हैं, वहीं 9 और मरीजों की मौत हुई है। वहीं आज 1121 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घरों को भी लौट गए, जबकि कल यह संख्या 399 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,65,220 हो गई है। वहीं आज 5698 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

सीएम योगी ने बुंदेलखंड विकास बोर्ड का किया गठन, कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस भी बढ़कर 10,498 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 6,43,686 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 11,036 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 78,073 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 47,026 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 31,047 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 14,653,735 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,71,249 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में आज 174 से अधिक नए कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद इनकी संख्या भी बढ़कर 2183 पर पहुंच गई है, जबकि बुधवार को इनकी संख्या 2009 थी।

दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचायें : सीएम तीरथ

दिल्ली में एक बार फिर बेकाबू होते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ ही और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे चुनौती को देखते हुए एक एक्शन प्लान बनाया जा सके। इस बैठक में मुख्यमंत्री महामारी से लड़ने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करने पर विचार करेंगे। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या, टीकाकरण अभियान और अस्पताल में बेड की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा था कि राज्य सरकार ने 33 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 220 और आईसीयू बेड्स बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों में गैर आईसीयू बेड्स की संख्या 838 तक बढ़ाई जाएगी।

Tags: corona blast in delhicorona cases increases in delhiCOVID-19
Previous Post

सीएम योगी ने बुंदेलखंड विकास बोर्ड का किया गठन, कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

Next Post

छह मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा, एक करोड़ का गांजा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
arrested

छह मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा, एक करोड़ का गांजा बरामद

यह भी पढ़ें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL 2022 का फाइनल मैच

15/04/2022
Kamal R Khan gave warning to the people of Bollywood, said..

कमाल आर खान ने बॉलीवुड के लोगों को दी वार्निंग, बोले..

07/06/2021
CM Yogi

विरासत और विकास के साथ उत्तर प्रदेश का आगे बढ़ना आधुनिक रामराज्य की अनुभूति हैं – मुख्यमंत्री

13/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version