• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंभ में कोरोना का विस्फोट, 50 से अधिक संत-सन्यासी संक्रमित

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
mahakumbh

mahakumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुंभ नगरी हरिद्वार में 14 अप्रैल के मुख्य शाही स्नान के बाद अखाड़ों की छावनियों में कोरोना का कहर तेजी से अपना असर दिखाने लगा है। अब कोरोना संक्रमित संत-संन्यासियों की लिस्ट सामने आने लगी है। पिछले 24 घंटे में जूना निरंजनी और आह्वान अखाड़े में 9 संत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

संन्यासी अखाड़ों और बैरागी शिविरों में अब तक 50 संत कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जबकि एक महामंडलेश्वर का कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से निधन भी हो चुका है। हरिद्वार जिले में पिछले 24 घंटे में 629 कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जिसमें 153 श्रद्धालु भी शामिल हैं। इन श्रद्धालुओं की पहचान स्क्रीनिंग सेंटर्स में ही कर ली गई।

पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के बाद उनके बेटे की भी कोरोना से हुई मौत

हरिद्वार के सीएमओ डॉ एसके झा ने बताया कि शाही स्नान के बाद रेंडम सेंपलिंग में तेजी लाई जा रही है, टीम भी बढ़ा दी गई है और रफ्तार भी। हालांकि, इसका किसी के पास जवाब नहीं है कि आखिर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है। कुंभ मेले के आईजी कहते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने से भगदड़ मच सकती है।

इस बीच पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा और तपो निधि श्रीआनंद अखाड़ा ने कुंभ मेले में अपनी छावनियां बंद करने का निर्णय लिया है। दोनों अखाड़ों ने 17 अप्रैल से अपनी-अपनी छावनियां बंद करने का निर्णय किया है। दोनों अखाड़ों ने देशभर के साथ ही हरिद्वार में भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद यह फैसला लिया है।

यूपी में हर रविवार को लॉकडाउन का ऐलान, जानिए क्या खुला है, क्या बंद

हरिद्वार के कुंभ मेले में मध्य प्रदेश से आए निर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कपिल देव की कोरोना से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में महामंडलेश्वर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के दौरान होने वाली यह किसी संत की पहली मौत है।

Tags: corona in uttrakhandharidwar kumbh 2021
Previous Post

बॉलीवुड की बड़ी बजट फिल्मों पर लगा कोरोना का ग्रहण, अभिनेताओं को हुआ करोड़ों का नुकसान

Next Post

बॉलीवुड के बिग बी ने याद दिलाया 38 साल पुराना किस्सा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
पंजाब

किसानों की समस्याओं का तय समय में होगा समाधान: हरपाल सिंह चीमा

13/10/2026
पंजाब

डॉ. बलजीत कौर बोलीं- आंगनवाड़ी वर्करों की हर जायज मांग पर होगा विचार

13/10/2026
Next Post
Bollywood's Big B Amitabh Bachchan reminds 38-year-old anecdote

बॉलीवुड के बिग बी ने याद दिलाया 38 साल पुराना किस्सा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी से मिले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नवचयनित 40 अधिकारी

01/09/2026
PM Modi paid tribute to Pankaj Udhas

पंकज उधास को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से करती थीं बात

26/02/2024
Amarnath Yatra

‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया अमरनाथ यात्रा रूट, सुरक्षा में तैनात होंगे इतनी कंपनियां

17/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version