• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना का बढ़ा कहर, 24 घंटे में आए 922 नए मामले

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
corona in up

corona in up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को नए मामलों की संख्या रविवार और सोमवार की तुलना में करीब दोगुना हो गई है। जहां रविवार और सोमवार को लगातार दो दिन 500 के पास नए मरीज आ रहे थे, वहीं मंगलवार को यह संख्या एक हजार के पास पहुंच गई। इससे एक्टिव केसों की संख्या 3100 को पार कर गई है। इनमें दो हजार से ज्यादा मरीज पिछले दिनों में ही मिले हैं। शनिवार तक यूपी में एक्टिव केस करीब 1200 थे। इस तरह तीन दिन में एक्टिव केस की संख्या करीब तीन गुना हो गई है। प्रदेश के अस्पतालों में जीनोम सिक्वेंसिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। बिना स्क्रीनिंग के सार्वजनिक परिसर में अब प्रवेश नहीं हो सकेगा।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते कोविड वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों को 20 जनवरी से पूर्व शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग से वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा हो जाये इसके लिए सभी जिलाधिकारी प्लानिंग कर लें।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। नए मामलों के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 3173 हो गई है। अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 1,66,033 सैंपल की जांच की गई और अब तक कुल 9,36,00,940 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

अमित मोहन ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अब तक 12,89,19,556 को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और इनमें से 7,43,46,492 लोगों को दूसरी डोज लगी है, अब तक कुल 20,36,66,048 डोज दी गई है। कल प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों में 1,70,386 को पहली डोज दी गई।

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

Tags: corona in UPcorona newscorona updatesLucknow News
Previous Post

कोरोना के बढ़ते प्रसार के चलते 10वीं तक यूपी के सभी स्कूल 14 तक बंद, नाइट कर्फ्यू का भी बढ़ा समय

Next Post

फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Suicide

फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

यह भी पढ़ें

shiv

सोमवार के दिन जरूर करें यह काम, धन-धान्य से भरी रहेगी तिजौरी

08/07/2024
Ali Solih

पर्यावरण मंत्री की गर्दन पर ब्लेड से हमला, जानें कहां हुआ हमला

23/08/2022
swing fell

मौत का झूला! स्कूल में बच्चों पर गिरा झूला, एक की मौत, दो घायल

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version