• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली के लेखक और एसएस राजामौली के पिता हुए कोरोना संक्रमित

Desk by Desk
08/04/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Vijayendra Prasad

Vijayendra Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक बार फिर देश में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप एक तरफ जहां महाराष्ट्र में सबसे अधिक नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। यहां पर भी कोविड-19 का कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है। सेलेब्स और उनके परिवार वाले लगातार इस महामारी के शिकार हो रहे हैं।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बीते दिनों अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों के संक्रमित होने के बाद अब खबर है कि दक्षिण के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली के पिता के विजयेंद्र प्रसाद भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

खबरों के मुताबिक बाहुबली फिल्म सीरीज के लेखक के विजयेंद्र प्रसाद 78 साल की उम्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और सेल्फ क्वारंटीन में हैं। बता दें कि विजयेंद्र दक्षिण सिनेमा के लोकप्रिय फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली के पिता हैं।

डांस दीवाने 3′ के जज धर्मेश येलांदे हुए कोरोना संक्रमित

राजामौली इन दिनों अपने कई प्रोजक्ट्स को लेकर व्यस्त चल रहे थे। उनकी ‘आरआरआर’ इस साल दशहरे के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को रिलीज होने से पहले ही काफी लाइमलाइट मिल चुकी है। क्योंकि इसमें बॉलीवुड के भी कई बड़े सितारे मुख्य भूमिका में हैं। जूनियर एनटीआर के अलावा  राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन को कास्ट किया गया है।

वहीं उनके पिता की बात करें तो बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर और दुनिया भर में रिकॉर्ड कमाई करने वाली फिल्म की कहानी उन्होंने ही लिखी थी। बता दें कि विजयेंद्र दक्षिण ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी जाना पहचाना नाम है। उन्होंने बॉलीवुड के कई स्टार्स के लिए स्क्रिप्ट्स लिखी हैं।

के. विजयेंद्र प्रसाद ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ लिखी थी। इसके अलावा अक्षय कुमार स्टारर ‘राउडी राठौर’ भी उन्ही की लिखी हुई थी, जो उस समय सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं सलमान खान की बिजरंगी भाई जान को भी खूब सफलता मिली थी। राउडी राठौर का अगला भाग भी लिख लिया गया है। कंगना की थलाइवी के स्क्रीनप्ले राइटर भी के. विजयेंद्र प्रसाद हैं।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comhindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsNational newsNEWSnews in hindiकोरोना वायरसताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

यूपी के मदरसा छात्रों को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब हो सकेंगे सेना में भर्ती

Next Post

महिला प्रधान प्रत्याशी के घर समर्थक ने की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़, गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Molestation

महिला प्रधान प्रत्याशी के घर समर्थक ने की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

नवीन पटनायक को जान से मारने की धमकी Naveen Patnaik

ओडिशा :  नवीन पटनायक को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

08/01/2021
Dog Park

कल से खुलेगा उत्तर प्रदेश का पहला डॉग पार्क, पूल-पार्लर समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

01/06/2023

केशव मौर्य ने की लोगों से अपील, कहा- दिवाली में मिट्टी के दिये जलाए

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version