• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केशव मौर्य ने की लोगों से अपील, कहा- दिवाली में मिट्टी के दिये जलाए

Desk by Desk
10/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से अपील की है कि दिवाली में मिट्टी के दिये जलाये और त्योहार के दौरान स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक खरीद करें।

श्री मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर माटी की कलाकृतियों को बनाने वाले विभिन्न कारीगरों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि सरकार स्वदेशी अपनाने व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। माटी कला बोर्ड की स्थापना कर सरकार ने माटी के कारीगरों की आर्थिक स्थिति को सुधार लाने की कोशिश की है।

उन्होने कहा कि माटी की वस्तुओं को अपनाकर न केवल जरूरत की वस्तुओं की पूर्ति की जा रही है, बल्कि लोगों को रोजगार से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। यह कार्य आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में ही एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार की मंशा है कि जिस प्रकार दीप जलाने से प्रकाश होता है, उसी तरह से गरीबों का जीवन भी प्रकाशमय हो।

बागपत: पुरानी रंजिश के चलते युवक युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

इस मौके पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में गोरखपुर, प्रयागराज, बाराबंकी आदि जिलों के प्रजापति समाज के लोगों द्वारा बनायी गयी विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन करते हुये लगभग 10 हजार रूपये की मूर्तियों व अन्य सामाग्री को उन्होने स्वयं खरीदा।

उन्होने कहा कि ओडीओपी के तहत भी माटी की कलाकृतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और इन्हे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खादी भवन में भव्य प्रदर्शनी भी लगायी गयी है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। श्री मौर्य ने स्वदेशी अपनाने की दिशा में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया और विश्वास व्यक्त किया कि माटी कला बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और लोग स्वावलम्बी तथा आत्मनिर्भर हो सकेंगे।

Tags: diwalilocal for vocalup newsकेशव मौर्य
Previous Post

पूरे प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार से परेशान है : लल्लू

Next Post

दीपावली पर परिवार वालों को गिफ्ट कीजिए ये तोहफे

Desk

Desk

Related Posts

CM Samrat Chaudhary
बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख से ज़्यादा पेंशनभोगियों के खातों में 1,100 करोड़ रुपये की पेंशन राशि भेजी

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिए आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने के निर्देश

10/06/2026
Heat wave and thunderstorm alert in UP
Main Slider

यूपी में में आज लू और आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, जानें लखनऊ का हाल

10/06/2026
Swami Avimukteshwaranand-Ashutosh Brahmachari
Main Slider

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा यू-टर्न: आशुतोष ब्रह्मचारी ने कबूला फर्जी मुकदमे का सच

10/06/2026
Sushmita Dev
Main Slider

‘दीदी’ को लगा एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

10/06/2026
Next Post

दीपावली पर परिवार वालों को गिफ्ट कीजिए ये तोहफे

यह भी पढ़ें

gst-tax-evasion

मधुकान प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की फर्म पर CGST का छापा, 9.72 करोड़ रुपए की कर चोरी का आरोप

05/02/2021
Justice Surya Kant becomes the 53rd CJI

53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

24/11/2025
exercise

प्रेग्नेंसी में करें ये व्यायाम, डिलीवरी होगी नार्मल

01/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version