• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमण ने रोका मुगलकालीन त्रिपोलिया गेट के संरक्षण का काम

Desk by Desk
29/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली
0
tripoliya gate

tripoliya gate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुगलों के समय में बने त्रिपोलिया गेट की हालत जर्जर हो चुकी है। इस मुगली दरवाजे की हालत इस कदर खराब है कि इसका कोई भी हिस्सा कभी भी गिर सकता है। त्रिपोलिया गेट की खराब हालत के मद्देनजर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने इस गेट के अंदर से करीब एक साल पहले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद संरक्षण कार्य शुरू किया था, मगर कोरोना महामारी के चलते यह कार्य बीच में ही रुक गया है। जैसे ही दिल्ली में हालात काबू में आते हैं एएसआइ संरक्षण कार्य तेज करेगा।

दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

यहां पर बता दें कि ग्रैंड ट्रंक (जीटी) करनाल रोड पर स्थित दो त्रिपोलिया गेटों का निर्माण नाजीर महलदार खां ने कराया था। इनमें से एक गेट जो महाराणा प्रताप बाग के पास स्थित है। उसका जीर्णोंद्धार करीब दो वर्ष पहले हो चुका है। वहीं, गुड़ मंडी के पास वाला दूसरा गेट खतरनाक रूप से जर्जर हो चुका है। इसके बावजूद गेट के नीचे से वाहनों का निकलना जारी था, जिसे एक साल पहले बंद किया गया था।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान यहां पर सड़क निर्माण की वजह से गेट की छत और फर्श की दूरी कम हुई है। इस वजह से बड़े वाहन गेट को लगातार क्षति पहुंचा रहे हैं। वर्तमान में इसकी हालत बहुत खराब है। एएसआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस गेट में बड़े स्तर पर संरक्षण कराए जाने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए पिछले साल काम शुरू कराया गया था, दो आर्च में काम पूरा भी कराया गया, मगर काेरोना के चलते एक आर्च में काम रह गया है। इसके चलते इसके अंदर से यातायात बंद है।

65 प्रतिशत माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए नहीं हैं तैयार

क्या है इतिहास

दिल्ली करनाल रोड से सब्जी मंडी को जोड़ने वाली सड़क पर एक सराय थी, जो गुड़ की सराय कहलाती थी। इसे मुगल काल में बनवाया गया था। यह ज्यादातर ईटों से निर्मित है। इन द्वारों पर लिखे अभिलेख से पता चलता है कि इन्हें नाजिर महलदार खां द्वारा 1728-29 में बनवाया गया था। मुहम्मद शाह के कार्यकाल में वह वजीर था। त्रिपोलिया गेट दिल्ली के सात ऐतिहासिक द्वारों में से एक है। इससे सटे क्षतिग्रस्त स्मारक को सैनिकों व घोड़ों के विश्राम के लिए बनवाया गया था।

Tags: Coronaviruscoronavirus case in delhicoronavirus diseaseCOVID-19Delhi CommonManIssuesDelhi Coronavirus News UpdateDelhi news hindi newsHPCommonManIssuesHPJagranSpecialMughal period Tripolia GateNational newsnew-delhi-city-jagran-specialNEWSstateTripolia Gate: Mughal era gateकोरोना वायरसदिल्ली न्यूजहिंदी न्यूज
Previous Post

किसानों के साथ हो रहा आतंकियों जैसा व्यवहार, उन्हें खालिस्तानी बताना अपमान : संजय राउत

Next Post

राज्यसभा उपचुनाव : राजद खेल सकती ये बड़ा दांव, एनडीए प्रत्याशी को नहीं मिलेगा वॉकओवर

Desk

Desk

Related Posts

Satish Mahana
Main Slider

‘क्या मैं अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हूं?’ हंगामे पर छलका सतीश महाना का दर्द

05/08/2026
Shivpal Yadav
Main Slider

BJP-RSS आतंकियों को देती है ट्रेनिंग, शिवपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

05/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

कल जो सदन में हुआ, उससे मैं दुखी और निराश हूं: सतीश महाना

05/08/2026
Devendra Mahto broke his water fast.
Main Slider

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

05/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Next Post
राजद खेल सकती ये बड़ा दांव

राज्यसभा उपचुनाव : राजद खेल सकती ये बड़ा दांव, एनडीए प्रत्याशी को नहीं मिलेगा वॉकओवर

यह भी पढ़ें

American Idol supervisor Robin Kay murdered

अमेरिकन आइडल की सुपरवाइजर रॉबिन केय और उनके पति की हत्या, में मिले दोनों के शव

16/07/2025
मुख्यमंत्री की बैठक

यूपी सचिव मुख्यमंत्री की बैठक में फोन पर गेम खेलते दिखे अधिकारी, ये है कोरोना से लड़ने की तैयारी

10/08/2020
Ajay Banga

भारत दौरे पर आए अजय बंगा कोरोना पॉजिटिव

24/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version