• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार को कोरोना वैक्सीन फ्री, शिवसेना का बीजेपी से सवाल- बाकी राज्य क्या पाकिस्तान में हैं?

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता पर आने पर कोरोना वैक्सीन राज्य को मुफ्त में उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर लगातार हमला जारी रखे हुए हैं। वहीं, अब शिवसेना ने मुखपत्र सामना के जरिए भाजपा को निशाने पर लिया है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, भाजपा की असली नीति क्या है? ये स्पष्ट ही नहीं हो पा रहा है। इस मुद्दे पर भ्रम का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कोरोना की वैक्सीन आने पर उसे देश के सभी लोगों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जाएगा। वैक्सीन की उपलब्धता में राजनीति को बीच में नहीं लाया जाएगा।

महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस कोविड-19 पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

सामना में शिवसेना ने कहा कि भाजपा बिहार में जाकर चुनावी घोषणापत्र में वैक्सीन का राजनीतिकरण कर रही है। राज्य में चुनावी घोषणापत्र में भाजपा का पहला वादा ही वैक्सीन को लेकर है। शिवसेना ने भाजपा से पूछा है कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, क्या वे पाकिस्तान में हैं? या फिर इन राज्यों को वैक्सीन देने के लिए पुतिन रूस से आएंगे।

कोरोना काल में हो रही चुनावी रैलियों को लेकर भी सामना के संपादकीय में भाजपा पर हमला बोला गया है। पार्टी ने कहा है, चुनाव प्रचार के लिए नेताओं के हेलिकॉप्टर उड़ रहे हैं और लोगों की भीड़ भी जुट रही है। इस भीड़ में हो सकता है कि कोरोना की दबकर मौत हो जाए और राजनीतिक क्रांति हो जाए।

शिवसेना ने सामना में कहा कि बिहार में जो भी चुनावी नतीजे आएंगे, वे 10 नवंबर को सबके सामने होंगे। लेकिन भाजपा ने लोगों के मन में कोरोना का डर बढ़ाकर मुफ्त टीके की सुई लगाने का ‘फोकट’ उद्योग शुरू किया है।

तेजस्वी का बीजेपी पर पलटवार, पूछा कौन है सीएम का चेहरा ? नीतीश तो रण से भागे

संपादकीय में कहा गया है, सत्ता का लालच और मतदाताओं को लुभाने के लिए नैतिकता वाली पार्टी निचले स्तर तक चली गई है। बिहार में ही क्यों मुफ्त की वैक्सीन दी जाएगी? क्या देश की बाकी जनता को इसकी जरूरत नहीं है। कोरोना के चलते देश में एक लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। ऐसे में बिहार में इस मुद्दे पर राजनीति होना दुखद है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इस तरह से शीशा लगाने से आती है नकारात्मकता

शिवसेना ने सामना में कहा, बिहार चुनाव में विकास नाम का शब्द गुम हो गया है। देश की जनता वैक्सीन का इंतजार कर रही है। वैक्सीन को बनाने के लिए तीसरे चरण में काम चल रहा है, लेकिन वैक्सीन बिहार में भाजपा को वोट देने वालों को ही मिलेगा। अगर सत्ता बदलेगी तो क्या भाजपा वैक्सीन नहीं देगी।

Tags: Assembly ElectionsbiharbjpCoronavirusIndia News in HindiLatest India News Updatessamnashivsenavaccine
Previous Post

महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस कोविड-19 पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

Next Post

चिराग पासवान, बोले- शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को नीतीश ने बनाया तस्कर

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Main Slider

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
चिराग पासवान chirag paswan

चिराग पासवान, बोले- शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को नीतीश ने बनाया तस्कर

यह भी पढ़ें

आज लॉन्च होगा Realme 16 Pro+ स्मार्टफोन, 200MP का मिलेगा कैमरा, जानें कीमत

आज लॉन्च होगा Realme का दमदार स्मार्टफोन, 200MP का मिलेगा कैमरा; जानें कीमत

06/01/2026
Fraud

नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

04/06/2022
Narottam Mishra

जो गलत करेगा तो भुगतेगा, कानून अपना काम करेगा : नरोत्तम

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version