• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना की पाजीटिविटी दर एक फीसदी, रिकवरी दर 95.4 प्रतिशत

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना की पाजीटिविटी दर मात्र एक फीसदी के साथ न्यूनतम स्तर की ओर अग्रसर है और पूरे राज्य में अब मात्र 58 हजार 270 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करते हुये कहा कि टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट के मंत्र के अनुरूप कोरोना के खिलाफ हमारी रणनीति कारगर सिद्ध हो रही है। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 95.4 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में कुल 58,270 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। 30 अप्रैल की 3,10,783 मरीजों की कोविड पीक की स्थिति के सापेक्ष 27 दिन के भीतर मरीजों की संख्या में 81.6 फीसदी गिरावट हुई है।

उन्होने कहा कि अब तक 16,06,895 प्रदेशवासी कोविड को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3,278 केस सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 6,995 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। यह संतोषप्रद है कि प्रदेश में कोरोना महामारी की आक्रामकता न्यूनतम हो गई है, लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही अब तक के सभी प्रयासों को निरर्थक बना सकती है। हमें लगातार सतर्क और सावधान रहना होगा।

शहीद हुए गोरखपुर के लाल के परिवार को CM योगी ने दी 50 लाख की आर्थिक मदद

श्री योगी ने कहा कि कोविड टेस्टिंग में उत्तर प्रदेश ने शुरुआत से ही एग्रेसिव नीति अपनाई है। प्रदेश में अब तक चार करोड़ 80 लाख 68 हजार 329 कोविड टेस्ट हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में तीन लाख 47 हजार 821 टेस्ट किए गए हैं। इसमें एक लाख 59 हजार सैम्पल आरटीपीसीआर के लिए जिलों से भेजे गए हैं। पिछले 24 घंटों में टेस्ट पॉजिटिविटी दर मात्र एक फीसदी रही।

उन्होने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के संबंध में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। संक्रमित मरीजों के उपचार में उपयोगी माने जा रहे एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन के अतिरिक्त विशेषज्ञों ने दो टैबलेट को भी कारगर पाया है। चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करते हुए इन टैबलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी सहित जहां कहीं भी ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज हो रहा है, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग यहां के सभी अस्पतालों के सतत सम्पर्क में रहें, कहीं भी उपयोगी दवाओं का अभाव न हो।

कोरोना संकट में यूपी सरकार ने 10 हजार से अधिक कैदियों को किया रिहा

श्री योगी ने कहा कि तेजी से सामान्य होती स्थितियों के बीच ऑक्सीजन की मांग में कमी भी आई है। ऑक्सीजन ऑडिट से वेस्टेज रोकने में बहुत सहायता मिली है। पिछले 24 घंटे में 572 एमटी ऑक्सीजन वितरित की गई, इसमें 326 एमटी रीफिलर को उपलब्ध कराई गई। ऑक्सीजन उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए औद्योगिक इकाइयों को उनके उपयोग के लिए ऑक्सीजन उपयोग की अनुमति दी जाए। औद्योगिक गतिविधियां सामान्य रूप से क्रियाशील रखी जाएं।

उन्होने कहा कि विशेषज्ञों के आकलन के दृष्टिगत कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में प्रो-एक्टिव नीति अपनाई जा रही है। सभी मेडिकल कॉलेजों में पीआईसीयू और एनआईसीयू की स्थापना को तेजी से पूरा किया जाए। यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जाए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री के स्तर से इसकी दैनिक मॉनीटरिंग कराई जाए।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona in UPcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

आखिर क्यों सलीम को नहीं पसंद आई सलमान की फिल्म राधे

Next Post

नीना ने बताया इंडस्ट्री में अकेले चलना कितना था मुश्किल भरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Nina told how difficult it was to walk alone in the industry

नीना ने बताया इंडस्ट्री में अकेले चलना कितना था मुश्किल भरा

यह भी पढ़ें

google

Google पर लगा 21 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना, इस मामले में 15 साल बाद मिली करारी हार

29/10/2024
millet tikkis

सर्दियों में खाएं बाजरा की टिक्की, स्वाद ऐसा कि कुकीज भी हैं फेल

04/01/2026
CM Yogi

CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन

14/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version