• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविन एप हुआ ठप, लाभार्थियों को जानकारी अपलोड करने में हुई परेशानी

Writer D by Writer D
30/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
cowin app

cowin app

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना वैक्सीनेशन में कोविन एप की समस्या आए दिन हो रही है। शुक्रवार को भी यह एप ठप हो गया। इससे लाभार्थियों की जानकारी अपलोड करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले चरण से अब तक कोविन-एप में कई बार समस्या आ चुकी है। इस वजह से स्वास्थ्य कर्मचारियों के नाम मैनुअल ही लिखे गए।

टीकाकरण से पहले कोविन एप पर कर्मचारी की जानकारी मिलान की जाती है। वहीं टीका लगाने के बाद उसे अपलोड किया जाता है। एप के माध्यम से लाभार्थी को प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है। जिसमें वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की तारीख का जिक्र होता है। कोविन एप ने सुबह से बेहाल किया। बार-बार एप ठप होता रहा।

खामियों की वजह से टीका लगवा चुके लाभार्थी का नाम दूसरी बार भी सूची में शामिल हो गया है। इस समस्या से अधिकारी दिन भर बेहाल रहे। लोकबंधु में कुल 77 कर्मचारियों को टीका लगना था। इसमें 19 नाम दोबारा सूची में मिले। उन नामों को हटाने पर 58 कर्मचारी बचे। इनमें 41 कर्मचारी को टीका लगा। लोकबंधु अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता यादव ने बताया कि जिन कर्मचारियों के नाम दोबारा दर्ज थे, उन्हें एप से हटा दिया गया है।

लापता बच्चे का शव खेत से बरामद, इलाके में फैली सनसनी

टीका लगवाने में डॉक्टर पीछे हैं। वहीं कर्मचारी आगे नजर आए। दूसरे और तीसरे अभियान में करीब 50 फीसदी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम ने टीका लगवाया। बहुत से महिला कर्मचारियों ने गर्भवस्था, शिशुओं को स्तनपान कराने वाली महिला कर्मचारियों ने टीका नहीं लगवाया।

दूसरे, तीसरे और चौथे अभियान में सीएचसी का ग्राफ करीब 42.60 फीसदी तक रहा। दूसरे अभियान में निजी अस्पतालों में एरा मेडिकल कॉलेज में सिर्फ एक महिला ने टीकाकरण कराया। टीएस मिश्रा मेडिकल कालेज में 233 में 119 ने टीकाकरण कराया। सिविल अस्पताल में 74 में 18 महिला कर्मचारियों ने टीकाकरण लगवाया। केजीएमयू में 498 में सिर्फ 66 महिलाकर्मी शामिल रहीं। झलकारीबाई में 100 में 30 महिला कर्मचारियों ने टीका लगवाया। कोरोना टीकाकरण के चार अभियान मे प्राइवेट अस्पताल अव्वल रहे। तकरीबन 70 फीसदी टीकाकरण प्राइवेट अस्पतालों में हुआ। पीजीआई, लोहिया और केजीएमयू में 50 से 65 फीसदी रहा।

Tags: Corona vaccinationcowin appLucknow Newsup news
Previous Post

राजधानी में 60 फीसदी से अधिक हुआ वैक्सीनेशन, अफसरों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Next Post

क्रेन चालक की गुंडई, ड्राईवर को कार समेत उठाया, जबरन वसूला जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
Next Post
driver picked up along with car

क्रेन चालक की गुंडई, ड्राईवर को कार समेत उठाया, जबरन वसूला जुर्माना

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

चुनाव आयोग करवाता है वोट चोरी, हमारे पास हैं सबूत : राहुल

01/08/2025
jp nadda

 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज करेंगे बोधगया में पहली चुनावी रैली

11/10/2020
Dispute

मेड़ के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, पांच घायल

16/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version