• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रेन चालक की गुंडई, ड्राईवर को कार समेत उठाया, जबरन वसूला जुर्माना

Writer D by Writer D
30/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
driver picked up along with car

driver picked up along with car

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में क्रेन से गाड़ी उठाने के नाम पर गुंडई की जा रही है। निजी कंपनी से साठगांठ कर नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस मनमानी पर उतारू है। क्रेन वालों की गुंडई का आलम यह है कि शुक्रवार को ड्राईवर समेत एक कार को उठाकर बूथ पर ले जाया गया।

ड्राईवर ने विरोध किया तो क्रेन चालकों ने पुलिस और नगर निगम वालों के साथ मिलकर जबरन उस गाड़ी के ड्राईवर से जुर्माना वसूल लिया। फिर गाड़ी छोड़ दी। इस मामले की जानकारी जब अफसरों को हुई तो अब वह मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

मामला शुक्रवार दिन का है। महानगर में एचडीएफसी बैंक के बाहर यूपी 72 डब्ल्यू 5298 पर ड्राईवर बैठा था। ड्राईवर का आरोप है कि तभी क्रेन चालक पहुंचा और गाड़ी को उठा लिया। जबकि ड्राईवर ने शोर मचाकर क्रेन चालक और मौजूद कर्मचारियों को इशारा किया। कार को क्रेन से नीचे उतारने को कहा। लेकिन कर्मचारियों ने उसकी एक न सुनी और कार उठाकर अपने बूथ पर ले जाकर खड़ी कर दी।

महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कार के ड्राईवर ने निगम कर्मचारियों से मिन्नतें की। लेकिन उन लोगों ने उसकी कोई बात ही नहीं सुनी। बल्कि उल्टा उससे अभद्रता करने लगे। कार ड्राईवर ट्रैफिक और नगर-निगम कर्मियों से कहता रहा कि वह गाड़ी में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। यदि कहा होता तो गाड़ी वहां से हटा लेता। बहुत देर तक वह कर्मचारियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन कर्मचारियों ने उसका जबरन डेढ़ हजार रुपए का जुर्माना काटकर वसूल लिया।

अभियान के दौरान नगर निगम कर्मी राकेश तिवारी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार सड़क किनारे खड़ी थी। उसमें चालक नहीं था, कार उठाते ही चालक आकर जबरन गाड़ी में बैठ गया था। कार चालक और उसका साथी कार्रवाई को लेकर कर्मियों से बदसलूकी कर रहे थे।

लापता बच्चे का शव खेत से बरामद, इलाके में फैली सनसनी

आरोपितों के खिलाफ होगी कार्रवाई-एसीपी ट्रैफिक

एसीपी ट्रैफिक विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि चालक गाड़ी में था तो कार उठाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। यह नियम के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर आरोपित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीडि़त शिकायत कर सकता है।

हो सकता था हादसा

जिम्मेदार नगर निगम कर्मी राकेश तिवारी ने बताया कि क्रेन द्वारा गाड़ी उठाते ही चालक जबरन कार में बैठ गया था। जिसके चलते कार समेत चालक को भी गाड़ी समेत उठाया गया है, जबकि इस तरह की कार्य प्रणाली से कोई हादसा भी हो सकता है। मामूली सी गलती से किसी की जान जोखिम में पड़ सकती है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

कोविन एप हुआ ठप, लाभार्थियों को जानकारी अपलोड करने में हुई परेशानी

Next Post

युवती के अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Shahjahanpur scandal

युवती के अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

त्योहार में नहीं मिल रहा है ट्रेन का टिकट, इस तरीके से सीट कंफर्म होने का चांस

01/11/2021
Junior doctor ended the strike

कोलकाता रेप मर्डर केस: जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन समाप्त, 41 दिनों के बाद काम पर लौटेंगे

19/09/2024
AK Sharma

एके शर्मा ने मऊ हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा शोक, घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए

09/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version