• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाले में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Ramsevak

dead body of missing person

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। निगोहां गांव से मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले एक अधेड़ का शव गांव के किनारे बांक नाले में उतराता मिला। परिवारीजनों नेे चार पूर्व निगोहां थाने पर लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करायी थी।

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा निगोहां पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक शराब का आदि था, अधिक शराब पीने के वजह भी मौत का कारण हो सकती है। फिलहाल निगोहां पुलिस हत्या और हादसा दोनो बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है।

निगोहां गांव निवासी राम सेवक 50 बीते सोमवार को सुबह 8 बजे अपने घर पर मेला जाने की बात कह कर निकला था शाम तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने मामले की सूचना निगोहां पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर  गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रामसेवक को सोमवार शाम पांच बजे चंदीखेड़ा गांव के एक मुर्गिफ़ॉर्म के पास देखा गया था।

यूपी में सस्ती होगी बीयर, तो बढ़ेंगे शराब के दाम, जानें नया रेट

वहीं पांच दिनों से लापता रामसेवक का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बांके नाले में जलकुंभी में फंसा, उतराता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पड़ोसियों व परिवारीजनों ने बताया कि रामसेवक और उनकी पत्नी माला देवी के बीच काफी दिनों से झगड़ा हो रहा था सोमवार सुबह झगड़ा करने के बाद रामसेवक घर से चला गया था।

पत्नी से चल रही थी अनबन

इंस्पेक्टर नन्द किशोर ने बताया की शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक रामसेवक और उसकी पत्नी के बीच अनबन की बात सामने आ रही इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने थाने में मनाया युवक का जन्मदिन, SSP ने किया लाइन हाजिर

अवैध शराब के कारोबारियों के पास था आना-जाना

ग्रामीणों ने बताया पेशे से मजदूर रामसेवक की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। इसी बीच उसने बेटी की शादी तय कर दी थी जो कि अप्रैल महीने में होनी थी इसको लेकर भी रामसेवक काफी परेशान रहता था और बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी में जुटा था। ग्रामीणों ने बताया मौके पर कुछ पुलिस वाले पहुंचते ही यह राग अलाप रहे थे कि नशे में गिरने से मौत हो गई जबकि जिस नाले में शव मिला उससे काफी दूर रास्ता है। यदि राम सेवक मंदिर की ओर जा रहा था तो वहां पहुंचकर कैसे गिर गया। वही कुछ ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर रोजाना खुलेआम अवैध शराब का कारोबार होता है। यहां पर रामसेवक का आना जाना था।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

अवैध शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, दस लीटर कच्ची शराब बरामद

Next Post

जमीन विवाद में दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Malai Laddu
Main Slider

करवा चौथ पर इससे करें पति का मुंह मीठा, सीखिए बनाने का तरीका

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Next Post
beaten

जमीन विवाद में दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

यह भी पढ़ें

Accident

मध्य प्रदेश में हादसा: बरातियों से भरी जीप कुएं में गिरी, यूपी के छ्ह लोगों की मौत

09/12/2020
Nirjala Ekadashi

इन शुभ योगों में रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें महत्व

03/09/2025
Kangana Ranaut

ना करीना ना दीपिका, सीता के किरदार के लिए ये एक्ट्रेस बनी पहली पसंद

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version