• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालाब में उतराता मिला लापता किशोरी का शव

Writer D by Writer D
28/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले गायब हुई किशोरी का शव (Dead Body) शुक्रवार को दोपहर में गांव के पास स्थित एक तालाब में उतराता मिला। किशोरी का शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा कला गांव निवासी चंदू शर्मा की पुत्री नेहा 25 अक्टूबर को घर से अचानक गायब हो गई थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों नें उसकी खोजबीन शुरू की। सभी संभावित स्थानों सहित नाते व रिश्तेदारों के यहां भी उसका कोई अतापता नहीं लग सका। थक हारकर उसके घर वालों ने 26 अक्टूबर को शहर कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उसे बहका फुसला कर भाग ले जाने की शिकायत की थी। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

आज दोपहर में गांव के कुछ लोग गांव के पास स्थित सुनतरिया तालाब के पास पशु चरा रहे थे। इसी दौरान किसी की नजर तालाब में उतराए शव (Dead Body) पर पड़ी। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे नेहा के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृत किशोरी के चेहरे पर चोट के कई निशान थे। शव को देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे साक्ष्य मिटाने के लिए उसे जलाने का प्रयास किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस युवती का शव (Dead Body) मिला उसे गांव के ही एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप है। परिजनों द्वारा इस संबंध में तहरीर दी गई थी। जिस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रचलित की गई। जिस युवक पर परिजनों द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। वह पिछले 09 माह से मुंबई में है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि मौत किन कारणों से हुई है। उसके बाद मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Bhadohi newscrime news
Previous Post

हमारा गठबंधन प्रदेश में 80 सीट जीतेगा: ओम प्रकाश राजभर

Next Post

बच्ची ने मां के हत्यारे पिता को दिलवाई उम्र कैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Life Imprisonment

बच्ची ने मां के हत्यारे पिता को दिलवाई उम्र कैद की सजा

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में प्लास्टिक बैन, लगेंगे दोने,पत्तल और कुल्हड़ के स्टॉल

10/11/2024
job

डिप्लोमा इंजीनियर भर्ती के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन

12/12/2020
Vallabh Bhawan State Secretariat

वल्लभ भवन में विकराल हुई आग, रेस्क्यू के लिए बुलाई भारतीय सेना

09/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version