• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेहंदीपुर बालाजी में धर्मशाला में मिली महिला की लाश, धर्मनगरी में फैली सनसनी

Writer D by Writer D
05/01/2023
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के धर्मनगरी मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) में मुख्य बाजार में स्थित धर्मशाला में एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना और बालाजी थाना प्रभारी अजीत बडसरा मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, 2 महिला और एक पुरुष 2 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे मेहंदीपुर बालाजी धाम आए थे। तीनों ने कस्बे की मुलखराज धर्मशाला में एक कमरा लिया था। इस धर्मशाला के मैनेजर करण सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को रूम लेने वाली एक महिला और एक पुरुष रूम को लॉक करके कहीं चले गए थे।

मैनेजर ने बताया कि रूम का लॉक देखकर लगा कि वो तीनों मंदिर गए हैं लेकिन रूम से बदबू आने पर मैनेजर को किसी अनहोनी का शक हुआ। देर शाम तक जब महिला पुरुष धर्मशाला में वापस नहीं आए तो मैनेजर का शक यकीन में बदल गया। ऐसे में उसने मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।

जोशीमठ भू-धसाव को लेकर सीएम धामी करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

पुलिस रूम का लॉक तोड़कर अंदर घुसी तो एक महिला (35 साल) अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ी मिली। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से महिला और उसके साथ आई एक अन्य महिला और पुरुष के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतका के गले पर निशान मिले। पुलिस इसे मर्डर मान रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

एक ही व्यक्ति का पहचान पत्र लिया

इस वारदात में एक हैरान करने वाली बात सामने आई। धर्मशाला मैनेजमेंट की तरफ से एक ही व्यक्ति का पहचान पत्र लिया गया, जबकि तीनों के पहचान पत्र लिए जाने चाहिए थे। साथ ही वहां कोई सीसीटीवी भी नहीं लगा था।

Tags: Mehandipur BalajiNational newsrajasthan news
Previous Post

जोशीमठ भू-धसाव को लेकर सीएम धामी करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Next Post

कांग्रेस नेता आसिफ खान की बढ़ी मुश्किलें, फिर हुए गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
Asif Khan

कांग्रेस नेता आसिफ खान की बढ़ी मुश्किलें, फिर हुए गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

BJP President Bachi Singh Rawat dies

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बची सिंह रावत का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

18/04/2021
poisonous liquor

जहरीली शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 108 पहुंची, अब तक 14 गिरफ्तार

03/08/2020
Robbed in petrol pump

हथियारो के बल पर चावल कारोबारी से 13 लाख की लूट, CCTV खंगाल रही है पुलिस

31/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version