• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्यांगों के पास खुद चलकर गए डिप्टी CM केशव, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग 3 दर्जन जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की।

जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से राशन न मिलना, अवैध कब्जा, पेंशन, ऋणमाफी, नौकरी, मारपीट, राजस्व अधिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास, सड़कों, शादी हेतु सहायता, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता, बैट्री चालित रिक्शा दिलाने, आर्थिक सहायता दिलाने, मृतक आश्रित हेतु नौकरी, प्राकृतिक आपदा से हुये नुकसान के लिये मदद आदि थीं।

जनता दर्शन में आए दिव्यांगों से उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। आवास पर आये मरीजों के इलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

उपमुख्यमंत्री ने कमिश्नर प्रयागराज, जिलाधिकारी लखनऊ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर सहित शासन के कई अधिकारियों से समस्याओं के निराकरण के बाबत दूरभाष पर वार्ता भी की। दिव्यांगों के पास स्वयं जाकर जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी समस्या का हर हाल में समाधान कराया जायेगा।

सीतापुर के रामचन्द्र ने कोटेदार के सम्बन्ध में, फतेहपुर के दिव्यांग श्री हरछठिया ने बैट्री चालित रिक्शा व हैण्डपम्प की मांग की, मथुरा के पार्षद चन्द्रभान ने सम्पर्क मार्ग, जौनपुर के श्रवण कुमार सिंह ने प्राकृतिक आपदा से हुये नुकसान पर आर्थिक सहायता दिलाने, कन्नौज के सुनील बाथम ने आवास दिलाने, प्रयागराज के श्यामलो दत्त शुक्ला ने जमीनी विवाद, गोण्डा के राम निहाल ने अवैध कब्जा हटवाने, मऊ के विनय राय ने सड़क बनवाने, हाथरस के दक्ष गौतम ने मेजर ध्यानचन्द्र विजय पथ बनवाने जैसी समस्याएं रखीं। जनता दर्शन के दौरान मा0 सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डाॅ0 रामशंकर कठेरिया जी ने शिष्टाचार भेंट की। वूमेन टीचर्स एसोसिएशन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मण्डलों ने भी मा0 उपमुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी समस्याएं बतायीं।

उपमुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।

Tags: Keshav Prasad MauryaLucknow News
Previous Post

PMJVK के योजना के अंतर्गत प्रस्ताव भारत सरकार को शीघ्रातिशीघ्र भेजे : नन्दी

Next Post

ट्रक की टक्कर से पत्रकार की मौत, चालक फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
accident

ट्रक की टक्कर से पत्रकार की मौत, चालक फरार

यह भी पढ़ें

बीजेपी के मंत्री ने कार्यकर्ता पर तानी रिवॉल्वर

बीजेपी के मंत्री ने कार्यकर्ता पर तानी रिवॉल्वर और गालियां देने का वीडियो वायरल

22/10/2020
अटल जी की दूसरी पुण्यतिथि

पुण्यतिथि विशेष : वो राजनेता जिनका विरोध उनके विरोधी भी नहीं कर पाते थे, सौम्य स्वभाव वाले अटल जी

16/08/2020
helicopter crashes

पोरबंदर कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत

05/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version