• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दीदी’ के भतीजे को थप्पड़ मारने वाले देवाशीष की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Devashish

Devashish

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ जड़ने वाले देवाशीष आचार्य की गुरुवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। आचार्य की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर साजिश रचने के आरोप और मौत की सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ रही है।

मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के चंडीपुर के रहने वाले भाजपा नेता देवाशीष को कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार की सुबह मिदनापुर के तमलुक जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद इलाजरत देवाशीष की मौत हो गई। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ अज्ञात लोग एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराने आए थे।

जब डॉक्टरों ने घायल के बारे जानकारी करने के लिए उन लोगों को बुलाया तब पता चला कि भर्ती कराने वाले सभी लोग वहां से फरार हो गए। डॉक्टर के मुताबिक भाजपा नेता की मौत दोपहर में हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने दावा किया है कि देवाशीष की हत्या की गई है।

बेशकीमती है ये आम, रखवाली में इसके लगे है 4 गार्ड और 6 कुत्ते

इधर, भाजपा नेताओं ने रहस्यमयी परिस्थितियों में देवाशीष आचार्य की मौत पर सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर ध्यान नहीं दे रही हैं। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि देवाशीष आचार्य 16 जून की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाहर गए थे। वह एक चाय की दुकान पर भी रुके, लेकिन उसके बाद वहां से अचानक गायब हो गए। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

छह वर्ष पूर्व एक कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी को जड़ा था थप्पड़

गौरतलब है कि देवाशीष आचार्य ने वर्ष 2015 में एक राजनीतिक कार्यक्रम में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भरी जनसभा में थप्पड़ मार दिया था। हालांकि, इसके बाद तृणमूल समर्थकों ने उनकी खूब पिटाई की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में अभिषेक बनर्जी के दखल पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। घटना के बाद एक बयान में अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने हमलावर को माफ कर दिया है क्योंकि उसे उकसा कर हमला कराया गया था।

Tags: abhishek banerjeeBengal NewsDevashish AcharyaMamta banerjee
Previous Post

छठवीं शादी करने जा रहे ढोंगी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने की सुसाइड की कोशिश, हॉस्पिटल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Baba Ka Dhaba

'बाबा का ढाबा' के मालिक ने की सुसाइड की कोशिश, हॉस्पिटल में भर्ती

यह भी पढ़ें

Kia Sorento

Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ रही Kia की ये Hybrid कार, लग्जरी फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

22/11/2025
Bahubali former MLA Sunil Pandey joined BJP

बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडे बीजेपी में हुए शामिल, बोले- पार्टी को जीत दिलाना है मकसद

18/08/2024

धार्मिक स्थल के पास मांस बिक्री पर बैन, रेस्टोरेंट भी बंद होंगे

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version