• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी से मिले धर्मेन्द्र प्रधान और अनुराग ठाकुर, गोरखपुर भी जाएंगे केन्द्रीय मंत्री

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर चले गये हैं।

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजय नाथ की 52वीं और महंत अवैद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी दोपहर में गोरखपुर पहुंचेंगे। सांगठनिक गतिविधियों के साथ वह मंदिर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को लखनऊ पहुंचे हैं। बुधवार की शाम पार्टी मुख्यालय पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी, उप्र भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल हुए।

आयुष्मान भारत योजना के पूरे हुए तीन साल, 2.19 करोड़ लोग हुए लाभान्वित

हालांकि आधिकारिक रूप से इसे परिचयात्मक बैठक बताया गया। गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे से पार्टी मुख्यालय पर बैठक चल रही है। बैठक के बाद धर्मेन्द्र प्रधान गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और धर्मेंद्र प्रधान दोपहर तीन बजे रामगढ ताल जाएंगे। दिग्विजय नाथ पार्क में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी और प्रधान जनता को संबोधित भी करेंगे। मिली जानकारी मुताबिक धर्मेन्द्र प्रधान 24 सितम्बर को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर बैठक करने के उपरांत वापस दिल्ली रवाना होंगे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत सात चुनाव सह प्रभारी भी दौरे पर आए हैं।

Tags: anurag thakurcm yogidharmendra pradhangorakhpur newsLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

आयुष्मान भारत योजना के पूरे हुए तीन साल, 2.19 करोड़ लोग हुए लाभान्वित

Next Post

युवक के खाते में इतने करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर के उड़ गए होश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

02/06/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

Twisha Sharma Case: 10 सेकंड की ‘थ्योरी’ पर फंसी सास, मैच नहीं हुए बयान

02/06/2026
Electricity Bill
Main Slider

यूपी में अब नहीं महंगी होगी बिजली! 10% तक प्रस्तावित बढ़ोतरी पर रोक

02/06/2026
Supreme Court gets five new judges
Main Slider

सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

02/06/2026
Next Post
Money

युवक के खाते में इतने करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर के उड़ गए होश

यह भी पढ़ें

Chandrashekhar

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़

26/02/2021
Earthquake

एक बार फिर से भूकंप के झटकों से हिला ये देश, रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता

04/12/2023
AK Sharma

गोला जैसे पौराणिक स्थल पर आये हैं ये हमारे लिए गर्व की बात: एके शर्मा

10/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version