• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोनाकाल में दीप प्रज्ज्वल के साथ-साथ डिजिटल दीपोत्सव मनाया जाएगा : सहगल

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Navneet sehgal

नवनीत सहगल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम कल आयोजित किया जायेगा और इस बार कोविड-19 के चलते स्थानीय दीप प्रज्जवल के साथ-साथ डिजिटल दीपोत्सव मनाया जायेगा।

राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लगे प्रदेश के सीमावर्ती जिलो में कोरोना संक्रमण के केस न/न बढ़े इसलिए वहां पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि कल अयोध्या में राम की पैड़ी पर पांच लाख 51 हजार दीये जलाये जायेंगे जो विश्व रिकार्ड होगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम दीपोत्सव का डिजिटल बेवसाइट लॉंच करेंगे। उद्घाटन के बाद संचार माध्यमो के जरिये लिंक उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने कहा है कि देश-विदेश से भी लोग डिजिटलीकरण के माध्यम से अयोध्या के दीपोत्सव में भाग ले सकते है।

दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, 11000 गोबर के दीपक होंगे प्रज्वलित

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और अधिक तेजी से बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। इसके अतिरिक्त रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए तथा आर्थिक गतिविधियां को और बढ़ाने के लिए सरकार के प्रोत्साहन से नई एमएसएमई इकाइयां खुल रही है। नई इकाइयों के स्थापना से 25 लाख नये रोजगार मिले। प्रदेश में अद्यतन 4.37 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10,850 करोड के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। प्रदेश में नये उद्योगों, की स्थापना के लिए छह लाख 24 हजार 202 नई एमएसएमई इकाइयों को बैकों द्वारा लगभग 18,330 करोड़ रूपये का ऋण दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित 1438 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही रोजगार, स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मिशन रोजगार लाॅन्च किया जायेगा।

अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में बदलाव, 13 नवंबर को राम की पौड़ी पर जगमगाएंगे दिये

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न/न हो तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी है तथा शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को निलम्बित भी किया गया है। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रों पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे।

श्री सहगल ने बताया कि अब तक राज्य में किसानों से 103.85 लाख कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष से लगभग 02 गुना है। अब तक किसानों से 7678.13 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की जा चुकी है।

Tags: cow dungdeepotsav 2020Deepotsav in AyodhyaDiwali in Ayodhyalatest UP newsShri Ram temple complexup newsअयोध्या की दिवालीअयोध्या में दीपोत्सवगोबर के दियेदीपोत्सव-2020श्रीराम मंदिर परिसर
Previous Post

जानें क्यों लक्ष्मी पूजा में गन्ना है जरूरी, पढ़ें इससे जुड़ी कथा

Next Post

श्रीराम की नगरी में आज होगा चौथा दीपोत्सव, आनंदीबेन और सीएम योगी होंगे शामिल

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
दीपोत्सव

श्रीराम की नगरी में आज होगा चौथा दीपोत्सव, आनंदीबेन और सीएम योगी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

MSME

योगी सरकार जल्द लाएगी नई MSME नीति

27/07/2022
प्रतापगढ़ सड़क हादसे में दो की मौत accident

मध्य प्रदेश : कार नदी में गिरने से पिता और बेटी की मौत, बेटा लापता

06/01/2021
glenn maxwell

स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version