• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डरो मत, थको मत और प्रगति के रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ते रहो : आनंदीबेन

Writer D by Writer D
16/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़, राजनीति
0
Anandiben

Anandiben

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने महिलाओं का आह्वान किया कि समाज में दहेज प्रथा, बाल-विवाह के विरूद्ध आगे बढ़कर कार्य करें।

श्रीमती पटेल आज यहां पुलिस लाईन के सांई काम्प्लेक्स में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, ओडीओपी के उद्यमियों, प्रगतिशील कृषक एवं कृषक उत्पादक संगठन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन एवं रेड क्रास सोसाइटी से सम्बन्धित अधिकारियों व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलायें समूह बनाकर स्वयं बचत करें तो आजीविका मिशन के माध्यम से सरकार द्वारा भी आर्थिक मदद दी जायेगी, जिससे वह रोजगार कर सकती है और आगे बढ़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में दहेज प्रथा, पर्दा प्रथा, मद्यपान, बाल-विवाह के विरूद्ध महिलाओं को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिये, महिलाओं व बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा भी इस कार्य में महिलाओं का सहयोग करना चाहिये।

बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, पांच साल पूर्व भी हुआ था हमला

राज्यपाल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि समाज की चिन्ता न करें, वे सही दिशा में काम कर रही हैं और उनके परिवार की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है। तो कुछ दिन बाद यही समाज आपको सम्मान देगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यह भी सुझाव दिया कि गांवों में 11-11 महिलाओं की सुरक्षा समिति बनायी जाये, जिसे पुलिस विभाग द्वारा परिचय पत्र जारी किया जाये और इस महिला समिति द्वारा गांवों में होने वाली घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न, बाल-विवाह, पर्दा प्रथा, मद्यपान आदि सामाजिक बुराईयों को रोककर सामाजिक परिवर्तन का कार्य किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि डरो मत, थको मत और प्रगति के रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ते रहो।

उन्होंने राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम एवं रेड क्रास सोसाइटी के सदस्यों से बात कर उन्हें रेड क्रास सोसाइटी को सक्रिय करने का सुझाव दिया तथा टीबीरोग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले में टीबी ग्रस्त मरीजों को गोद लिया जाये और उन्हें चना, गुड़, मूंगफली एवं मौसमी फल दिया जाए, इससे वह शीघ्र स्वस्थ्य हो सकेंगे।

आठ मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ढाई करोड़ का गांजा बरामद

श्रीमती पटेल ने किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभप्रद बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि युवाओं को कृषि यन्त्र उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने जैविक खेती पर जोर दिया और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अन्नदाता हैं, वह अनाज उगाते हैं और प्रधानमंत्री का कहना है कि वे अपनी फसल की कीमत किसान स्वंय तय करें ताकि उनकी उपज का वास्तविक मूल्य मिले। भारत सरकार की मंशा है कि हमारे किसान सशक्त एवं समृद्ध हो। एफपीओ का गठन इसी दृष्टि को लेकर ही किया जाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ओडीओपी के उद्यमियों एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थियों से बात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी आवास लाभार्थियों को बिजली एवं उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस मौके पर राज्यपाल ने प्रतापगढ़ में स्थित माँ बेल्हा देवी मन्दिर में पूजा एवं अर्चना भी की।

प्रतापगढ़ के पुलिस लाईन के सांई काम्प्लेक्स में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: Anandibenup news
Previous Post

स्वतंत्रदेव बोले- केन्द्र सरकार के बजट पर जनता ने लगायी मुहर

Next Post

बेरोजगारों के अभ्युदय की योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Abhyudaya coaching

बेरोजगारों के अभ्युदय की योजना

यह भी पढ़ें

Swatantra dev

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं की भी भूमिका: स्वतंत्रदेव

27/06/2022
jasprit bumrah wicket

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, अश्विन ने ग्रीन को भेजा वापस

18/12/2020
Road Accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो की मौत, एक घायल

21/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version