• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टहलते समय ना करें ये गलतियां, सेहत को होगा नुकसान

Writer D by Writer D
07/09/2025
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
walk

walking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिट रहने के लिए लोग कई तरह के तौर-तरीके अपनाते हैं। सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला तरीका हैं वॉक (Walk) करना अर्थात टहलना। यह हर उम्र के लोगो के लिए एक बेहतरीन व्यायाम हैं। वॉक को एक संपूर्ण फिजिकल एक्टिविटी माना जाता है जो शरीर को कई फायदे पहुंचाने का काम करती हैं। इससे न सिर्फ आपकी बॉडी टोंड रहेगी, बल्कि आप पूरे दिन तरोताजा भी महसूस करेंगे। लेकिन कई लोग वॉक के नियमों से अनजान होने के चलते ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे फायदे की जगह सेहत को नुकसान पहुंचता हैं। आज हम आपको वॉक करने से जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं जिनपर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

आरामदायक जूते पहनें

वॉकिंग के समय आपने पैरों में कैसे जूते पहने हैं यह बात महत्व रखती है। वॉकिंग के समय आपके जूते आरामदायक होने चाहिए, ताकि वॉक करते समय तकलीफ न हो। ध्यान रहे जूते न टाइट होने हों न ज़्यादा ढीलें। वॉक करने के लिए चुने गए ऐसे हों कि उसमें आसानी से पैरों को घुमाया जा सके। कई बार लोग चलने के दौरान भी दौड़ने वाले जूते पहनते हैं, दौड़ने के समय इस्तेमाल में आने वाले जूतों का तलवा मोटा होता है जिससे आपकी ज्यादा मेहनत लगती है।

वॉक का समय करें निर्धारित

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग 10 से 15 मिनट ही वॉक करते हैं। अच्छी सेहत के लिए 30 से 45 मिनट तक वॉक करनी चाहिए। इससे आपकी सेहत तो बनी ही रहेगी साथ ही शरीर भी सुडौल होगा। हांलाकि हर किसी की अपनी शारीरिक क्षमता होती है जिसके अनुसार कोई भी व्यायाम चुना जाना चाहिए। वॉक करने का टाईम और गति अपने क्षमता के अनुसार चुनें न कि किसी से प्रभावित होकर।

वार्मअप जरूर करें

वॉक से पहले वार्मअप जरूर करें। इससे मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे मांसपेशियों में चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

वॉक करते समय पीठ रखें सीधी

वॉक करते समय पीठ को सीधा रखना चाहिए। ज्यादातर लोग पीठ को झुकाकर वॉक करते हैं। यह तरीका पूरी तरह से गलत है। इस तरह से वॉक करने पर पीठ में तकलीफ बढ़ जाती है। इसलिए वॉक करते समय पीठ को हमेशा सीधा रखें। अमूमन लोग चलते समय अपनी लोवर बॉडी पर ध्यान देते हैं, उनकी टांगें और पैर सही दिशा में हैं या नहीं। उनके रास्ते में कोई पत्थर या ऐसी वस्तु तो नहीं आ रही जो बाधक बन सके। लेकिन यदि आप सच में वॉक करते समय पॉश्चर का ध्यान रखना चाहते हैं तो ना केवल लोवर बॉडी बल्कि ऊपरी बॉडी पर भी ध्यान दें।

तनाव न रखें

वॉक करते समय किसी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। वॉक करते समय हल्की गहरी सांस लेने की आदत डालें और पॉजिटिव बातें सोचे। हो सकें तो मॉर्निंग वॉक के वक्त मोबाईल ऑफ रखें और अकेले वॉक करें।

हाथों को बांधकर न करें वॉक

वॉक करते समय हाथों को बांधना नहीं चाहिए। वॉक करते समय अपने हाथों को खुला छोड़ दें। इस तरह से आप वॉक का पूरा फायदा उठा पाएंगे। हाथ बांधकर वॉक करने से कंधों में दर्द की परेशानी हो सकती है। वॉक खत्म होने से 5-7 मिनट पहले धीरे-धीरे चलें। इससे आपकी बॉडी को कूल डाउन होने के लिए समय मिलेगा। अपने कंधों को रिलेक्स करें और हल्के से पीछे की ओर ले जाएं। इससे आपके फेफड़ों को ज्यादा हवा मिलेगी।

बहुत तेजी से चलकर रुक जाना

वॉक करते समय अगली आम गलती जो लोग करते हैं वह है तेजी से चलने के बाद अचानक रुक जाना। वॉक करते समय कभी-कभी लोग जोश में आ जाते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह ‘वॉकिंग’ है कोई दौड़ नहीं। इसलिए जोश में चलकर अपनी सेहत को बिगाड़ें नहीं, शुरुआत में धीरे-धीरे चलें, और फिर यदि मन करे तो तेजी लाएं। किंतु गलती से भी अचानक ना रुकें, धीरे-धीरे चलकर ही अपनी गति को विराम दें।

किस उम्र में कितनी वॉक करना फायदेमंद

– एक्सपर्ट के मुताबिक, 5 से 18 साल के उम्र वाले लड़कों को 16 हजार कदम चलने चाहिए। वहीं, 5 से 18 साल की उम्र वाली लड़कियों को 13 हजार कदम चलने चाहिए।
– 19 से 40 साल के बीच वाले पुरुषों और महिलाओं को रोजाना 13 हजार से ज्यादा कदम चलने चाहिए।
– 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 12 हजार कदम चलने चाहिए।
– 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलने चाहिए।
– 60 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 7 हजार कदम जरूर चलने चाहिए। लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और थकान होने पर आराम कर लें।

Tags: health tipsHealthy livingmistakes while walkingWalkingwalking is good habits
Previous Post

आंखों के लिए लाभदायक है अरबी के पत्ते

Next Post

न्यू बोर्न बेबी के लिए इस तरह से बनवाएँ कमरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
vastu tips

न्यू बोर्न बेबी के लिए इस तरह से बनवाएँ कमरा

यह भी पढ़ें

ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट का बांध टूटा Dam of Rishiganga power project broken

उत्तराखंड : चमोली के निचले इलाके खाली कराए गए, हेल्पलाइन नंबर जारी

07/02/2021
Rampath

रामनगरी में बारिश के चलते फिर धंसा रामपथ, कई इलाके हुए जलमग्न

26/06/2024
Makeup

यहां जानें Makeup करने का सही तरीका

16/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version