• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर इन मुहूर्तों में करें खरीदारी, घर आएगी अपार समृद्धि!

Writer D by Writer D
18/10/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

Dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस (Dhanteras) का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस से ही दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत होती है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन धंन्वंतरि भगवान समुद्र मंथन के समय अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और धंन्वंतरि भगवान की पूजा का विधान है।

धार्मिक मान्याओं के अनुसार, धनतेरस (Dhanteras) के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और धंन्वंतरि भगवान की पूजा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती। पूजा पाठ के साथ-साथ इस दिन सोना-चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी की जाती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वहीं इस बार धनतेरस ज्योतिषीय लिहाज से भी बहुत शुभ माना जा रहा है। इस दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योगों में भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। साथ ही इस दिन इन मुहूर्तों में खरीदारी करने से घर में अपार समृद्धि आएगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार 18 अक्टूबर यानी कल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुरु हो रही है। ये तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।

धनतेरस (Dhanteras) शुभ एवं मंगलकारी योग

धनतेरस (Dhanteras) के दिन ब्रह्म योग का निर्माण होगा। इस दिन ब्रह्म योग का संयोग देर रात तक रहेगा। इस दौरान भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। साथ ही मानसिक और शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है।

शिववास योग

धनतेरस (Dhanteras) के शुभ अवसर पर शिववास योग का भी निर्माण होगा। इस दौरान देवों के देव भोलेनाथ नंदी पर सवार होंगे। इस दौरान शुभ काम करने से सिद्धि मिलती है साथ ही विशेष काम में सफलता मिलती है।

धनतेरस (Dhanteras) खरीदारी मुहूर्त

ज्योतिषियों की मानें तो, धनतेरस पर खरीदारी के लिए कई सारे शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं।

पहला मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक दूसरा मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक तीसरा मुहूर्त– शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बडकर 20 मिनट तक

धनतेरस (Dhanteras) पर खरीदारी का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ काल- सुबह 7 बजकर 49 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। लाभ उन्नति मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। अमृत काल- दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। चर काल- दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 रहेगा।

Tags: Dhanteras
Previous Post

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें, वरना रूठ जाएगी मां लक्ष्मी

Next Post

नरक चतुर्दशी पर जानें यम दीप जलाने के नियम, न करें ये गलतियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Tame Hair Flyaways
फैशन/शैली

स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए ट्राई करें ये तरीके

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Next Post
Narak Chaturdashi

नरक चतुर्दशी पर जानें यम दीप जलाने के नियम, न करें ये गलतियां

यह भी पढ़ें

Lalu Yadav

लालू यादव की कल होगी किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य ने लिखा इमोशनल पोस्ट

04/12/2022
sonu sood

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम में आगे आए सोनू सूद, 300 छात्राओं को देंगे मोबाइल

23/03/2021
arrested

राहजनी करने वाले चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

11/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version