• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी के नाम पर वोट मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव नजदीक

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
Donald Trump seeking votes in Modi's name

मोदी के नाम पर वोत मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों का प्रभाव काफी बढ़ चुका है। दोनों ही उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन समुदाय के मतदाताओं को रिझाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय-अमेरिकियों का वोट पाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नाम और उनके साथ अपनी दोस्ती का भी सहारा ले रहे हैं। ट्रंप कैंपेन की ओर से शनिवार को एक वीडियो जारी किया जिसे भारतीय अमेरिकी मददाताओं का वोट पाने के मकसद से तैयार किया गया है। राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के लिए ‘4 साल और’ मांगने के लिए वीडियो में ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ इवेंट्स के क्लिप्स का सहारा लिया गया है, जिन्हें ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ संबोधित किया था।

https://twitter.com/kimguilfoyle/status/1297267137736781824

सिद्धार्थनगर में 54 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 1908

‘4 साल और’ शीर्षक के साथ ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमिटी की अध्यक्ष किंबरली गुइलफोयले ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ”अमेरिका का भारत के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है और हमारे कैंपेन को भारतीय अमेरिकन्स का समर्थन हासिल है।” राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी इसे रीट्वीट किया है।

‘4 मोर इयर्स’ सितंबर 2019 में हुए हाउडी मोदी इवेंट के उस दृश्य के साथ शुरू होता है जिसमें भीड़ उत्साहित है। इस में पीएम मोदी को ट्रंप का परिचय देते हुए दिखाया गया है। मोदी कहते हैं, ”राष्ट्रपति जी आपने 2017 में मुझे अपनी फैमिली से मिलवाया था और आज मुझे आपको अपने परिवार से मिलवाने का सौभाग्य मिला है।”

बलिया में कोरोना के 99 नये मामले मिले ,संक्रमितों की संख्या 3486 पहुंची

वीडियो में इसके बाद नमस्ते ट्रंप इवेंट का दृश्य है, जो इसी साल अहमदाबाद में आयोजित हुआ। इसमें दिख रहा है कि पीएम मोदी और ट्रंप गले मिलते हुए फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रंप के साथ दर्शकों का अभिवादन कर रहे हैं। ट्रंप कहते हैं, ‘अमेरिका भारत को प्यार करता है। अमेरिका भारत का सम्मान करता है और अमेरिका हमेशा भारत और भारतीय लोगों का विश्वसनीय और सच्चा दोस्त रहेगा।’

यह वीडियो 12 लाख भारतीय अमेरिकी वोटर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कैंपेन के तहत जारी किया गया है। ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से नोमिनेट किए जाने को लेकर सोमवार को आयोजित होने जा रहे सम्मेलन से ठीक पहले इस वीडियो को जारी किया गया है। सम्मेलन को निक्ली हेली भी संबोधित करेंगी जो एक समय राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मानी जाती थीं और यूएन में राजदूत और साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं। उनका भारतीय अमेरिकी समुदाय पर अच्छा प्रभाव माना जाता है।

कैसी होगी भविष्य की मुंबई पुलिस, जानने के लिए देखिये क्लास ऑफ 83

दूसरी तरफ जो बाइडेन ने भी भारतीय अमेरिकी समुदाय को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन को उम्मीदवार बनाया है तो उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को नोमिनेट किया गया है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में बाइडेन ने भारतीयों के साथ खड़े रहने का वादा किया।

Tags: donald trumphowdy modiModi in US electionmodi trump friendshipus presidential electionअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं भारतीय मूल की तुलसी गेबार्ड
Previous Post

सिद्धार्थनगर में 54 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 1908

Next Post

जमीन को लेकर जौनपुर में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, तीन लोगों की हत्या

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Next Post
जौनपुर में खूनी संघर्ष jaunpur-clash-land-dispute

जमीन को लेकर जौनपुर में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, तीन लोगों की हत्या

यह भी पढ़ें

Jaya Bachchan

अमिताभ का नाम जोड़ने पर फिर भड़की जया बच्चन, सभापति बोले- आप बदल दीजिए…

05/08/2024
Bribe

रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथो गिरफ्तार

12/08/2023
कांग्रेस सांसद वसंत कुमार का निधन

कांग्रेस सांसद वसंत कुमार का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया, कल होगा अंतिम संस्कार

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version