• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बने बारिश व ओलावृष्टि के आसार

Desk by Desk
23/03/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। ऐसा पाकिस्तान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर कम दबाव के क्षेत्र के चलते हो रहा है।

इसी बीच मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन दो कारणों के चलते होली के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई जा रही है।

इस देश में पहली बार बनी इस तरह की हट, आजीविका बढ़ाने में मिलेगी मदद

 

उत्तर प्रदेश में भी होली से ठीक पहले मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि मौसम में हुए परिवर्तन की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में 22 से 23 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी के अनुसार 23 मार्च को राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनू, अलवर समेत कई जिलों में तेज हवाएं, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

वहीं, मध्यप्रदेश की बात करें तो इस राज्य के कई शहरों में सोमवार को हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी इंदौर, भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 23 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय होगा, जिसका असर मध्यप्रदेश पर भी होगा। इसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ का भी कुछ यही हाल है। यहां चक्रवात के सक्रिय होने की वजह से एक-दो जगहों पर, खास तौर से बस्तर जिले के आसपास बारिश होने की संभावना है। वहीं, 23 और 24 मार्च को गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बरसात की भी आशंका जताई गई है।

Tags: changes in the weatherhailstormHeavy rainimdIndia News in HindiLatest India News Updateslow pressurerainfall in indian statessnowfallweather before holiweather forecast indiaweather on holi festivalweather update 2021Weather updateswestern disturbancesपश्चिमी विक्षोभबारिश व ओलावृष्टि के आसारमौसम का हालमौसम में परिवर्तन
Previous Post

तेजस्वी यादव बोले- पुलिस के जरिये मेरी हत्या कराने की जा रही है कोशिश

Next Post

भारत में बच्चों पर केंद्रित पॉकेट मनी ऐप जूनियो लॉन्च

Desk

Desk

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post
पॉकेट मनी ऐप जूनियो लॉन्च

भारत में बच्चों पर केंद्रित पॉकेट मनी ऐप जूनियो लॉन्च

यह भी पढ़ें

Arrested

अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

18/08/2022
black fungus

KGMU में ब्लैक फंगस के अबतक 124 रोगी भर्ती, दो की मौत

22/05/2021
Noida International Airport

योगी सरकार की पहल से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनेगा देश का सबसे ‘ग्रीन’ एयरपोर्ट

12/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version