• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंच या डिनर में ले इस खास सब्जी का स्‍वाद, बनाने में आसान

Writer D by Writer D
07/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Stuffed Karela

Stuffed Karela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करेले (Karela) का कड़वापन इसके स्‍वाद के आड़े नहीं आता। यही वजह है कि लोग करेलों को कई तरह से बना कर खाते हैं। फिर चाहे प्‍याज करेला रेसिपी हो या भरवा करेला (Bharwa Karela)  । यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं।

खास बात यह है कि भरवा करेलों को आप करीब एक सप्ताह तक बना कर रख भी सकते है, ये खराब नहीं होते। तो इस बार आपका भी कुछ मसालेदार बनाने और खिलाने का मन है, तो जरूर ट्राय करें भरवा करेला (Bharwa Karela) । एक बार खाएंगे, बार-बार बनाएंगे।

यह है इसे बनाने का तरीका और इसमें इस्‍तेमाल होने वाली सामग्री-

भरवा करेला (Bharwa Karela) के लिए सामग्री

करेले – करीब 10 छोटे करेले

लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच

हल्दी पाउडर- आधा चम्मच

धनिया पाउडर- 2 चम्मच

सौंफ पाउडर- 2 चम्मच

अमचूर पाउडर- 1 चम्मच

तेल- 4 चम्‍मच

हींग-एक चुटकी

जीरा- आधा चम्मच

बड़े साइज की दो प्‍याज

चार लहसुन की कलियां

नमक- स्वादानुसार

भरवा करेला (Bharwa Karela) बनाने का तरीका

सबसे पहले करेलों को धो लें। इनको छील कर इनके बीच से काट कर इनके अंदर से बीज निकाल दें। इसके बाद इन्‍हें नमक के पानी से धोकर कुछ देर रख दें।

अब कड़ाही में तेल गरम कीजिए। इसमें हींग और जीरा डाल दें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्‍याज, लहसुल भी डाल दें। फिर इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालिए। नमक भी डाल दें। अब इसे अच्‍छी तरह चलाकर भुनने दीजिए। जब तेल, मसाला अलग हो जाए तो समझिए कि अब भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिए तैयार हो चुका है।

इसके बाद हर करेले के अंदर यह मसाला भर दें। इसके बाद मसाला भरे करेलों को धागे से बांध दें, इससे इनमें भरा मसाला पकने के दौरान निकलेगा नहीं, फिर कड़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए।

मसाले भरे करेले अब तेल मे डाल दें। इसके बाद कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और कुछ देर पकने दें। इन्‍हें हल्‍की आंच पर पकाएं। इसके बाद करेलों को पलट दें और दोबारा पकने के लिए ढक दें।

फिर से इन्‍हें करीब 5 मिनट तक पकाएं।

अब आपके स्‍वादिष्‍ट भरवा करेले तैयार हैं। इन्‍हें आप रोटी, पूड़ी किसी के भी साथ खाएं, इनका स्‍वाद बहुत अच्‍छा लगेगा।

Tags: bharwa karelabharwa karela recipekarela disheskarela recipe
Previous Post

ये मसाले बढ़ाएगा आपके बनाएं व्यंजनों का स्वाद

Next Post

सर्दियों में गर्म पानी से धोते हैं बाल, तो जान लें इसके नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post
Hair care

सर्दियों में गर्म पानी से धोते हैं बाल, तो जान लें इसके नुकसान

यह भी पढ़ें

Jodhpur gas tragedy

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: दूल्हे के माता-पिता ने भी तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 22

13/12/2022
cm yogi

‘तेजस’ देखने पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी भी रहे मौजूद

31/10/2023
Poonam Mahajan

‘प्रमोद महाजन की हत्या एक बड़ी साजिश’, बेटी पूनम का सनसनीखेज दावा

08/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version