• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कच्चा ही करें इन आहार का सेवन, पकाने से नष्ट होते हैं न्यूट्रिशन

Writer D by Writer D
16/01/2025
in फैशन/शैली
0
Raw Food

Raw Food

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वस्थ रहने की चाहत में आपका आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी अपने आहार (Food) में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और सेहत को फायदा पहुचाने का काम करें। स्वस्थ रहने के लिए हम क्या खाते हैं, इस पर ध्यान देना जरुरी है लेकिन यह भी जरुरी है कि हम कैसे खा रहे हैं। जी हां, पोषक तत्वों का सेवन सही तरीके से किया जाना जरूरी हैं अन्यथा इनका आपके शरीर को फायदा नहीं मिलता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार (Food) की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन कच्चा (Raw Food) करना ही बेहतर रहता हैं। यहां बताए जा रहे आहार को पकाकर खाने से इनके न्यूट्रिशन नष्ट होने का डर बना रहता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में…

प्याज

प्याज ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घऱ में इस्तेमाल होती है। इसे दाल, सब्जी, ग्रेवी बनाने के लिए पकाया जाता है। अगर आप प्याज के सारे पोषक तत्व चाहते हैं तो इन्हें कच्चा सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो लिवर को सही रखने में मदद करते हैं। वहीं कच्चे सलाद में आने वाली महक खास एलेसिन नामक कंपाउड की वजह से आती है जो कि हार्ट की बीमारी को कम करने, बोन डेसिंटी को बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद करती है।

लहसुन

इस शक्तिशाली फूड में सल्फर से भरपूर एमिनो एसिड होता है, जिसका नाम एलिन होता है। इसके अलावा लहसुन में एक प्रोटीन बेस्ड एंजाइम पाया जाता है, जिसे एलिनास कहते हैं। जब हम लहसुन को छीलते और काटते हैं तो आप एक और तत्व को इसमें मिला देते हैं, जिसे एलिसिन कहते हैं। एलिसिन एक बहुत ही शक्तिशाली एंटी-बायोटिक है, जिसके साथ ही इसमें एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं। दुर्भाग्यवश लहसुन को पकाने से उसमें से एलिसिन निकल जाता है और अन्य तत्व भी कम प्रभावी हो जाते हैं। किसी भी डिश को तैयार करने के बाद उसमें घिस, काट या फिर पीस कर लहसुन का इस्तेमाल करें। इससे आपको अधिक पोषण तो मिलेगा ही साथ ही स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।

चुकंदर

चुकंदर आयरन से भरपूर सब्जी है। जिसे कच्चा खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। सलाद या जूस बनाकर पीने से चुकंदर के सारे पोषक तत्व मिलते हैं। चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं ये सब्जी एनर्जी भी भरपूर मात्रा में देता है।

नारियल

नारियल पानी और कच्चा नारियल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। नारियल में मैग्नीशियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कच्चे नारियल को पकाकर खाने से सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है।

टमाटर

टमाटर को ग्रेवी बनाने और सलाद के लिए हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप अगर टमाटर के पूरे पोषक तत्व का फायदा लेना चाहते हैं तो इसे सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है। पकाने से टमाटर के जरूरी पोषण तत्व खत्म हो जाते हैं।

लाल शिमला मिर्च

कच्ची लाल मिर्च में विटामिन सी, बी6, ई और मैग्निशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है। लेकिन लाल मिर्च को पकाने से उसमें विटामिन सी कम हो जाता है। अगर आपको इसे पकाकर ही खाना है तो आपके लिए इन्हें भुनना अधिक सेहतमंद विकल्प साबित हो सकता है। ये विटामिन को सहेज कर रखने में मदद करता है। इसलिए इसे आप सलाद के साथ कच्चा खा सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है, लेकिन इससे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद है, पकाकर नहीं। ब्रोकली को पकाकर खाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।

सूखे मेवे

कई बार लोग सूखे मेवे भूनकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसका नुकसान ये है कि इस प्रक्रिया में आयरन और मैग्नीशियम कम हो जाता है और कैलोरी बढ़ने से फैट की मात्रा बढ़ जाती है। सूखे मेवों को अगर आप कच्चा खाएंगे तो इससे आपको फायदा मिलेगा, लेकिन अगर आप इसे भूनकर खाते हैं, तो इसका नुकसान होगा। हाई कैलोरी की वजह से आपका मोटापा बढ़ सकता है। इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और ये आपको फायदा नहीं पहुंचाता।

जैतून का तेल

कई लोग भोजन पकाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करते हैं, स्वस्थ वज़न बनाए रखने के लिए। हालांकि, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की जैतून के तेल का बिना पकाएं यानी कच्चा इस्तेमाल करना ही बेहतर होता हैं क्योंकि यह विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो की पकाने के दौरान अधिक गर्म होने से नष्ट हो जाता है।

Tags: 10 foods to eat raweat these foods raw onlyeating raw foodshealth tips in hindiHealthy livinghealthy news in hindiraw vegan diet
Previous Post

पिचके गालो को फुलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Next Post

पूजा के दौरान जलाई जाती है अगरबत्ती, जानिए इसके फायदे और महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Agarbatti

पूजा के दौरान जलाई जाती है अगरबत्ती, जानिए इसके फायदे और महत्व

यह भी पढ़ें

corona in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 22,439 नये मामले, लखनऊ में 5183 केस

15/04/2021
swatantra dev

 जल शक्ति मंत्री ने एक्सईएन बाढ़ खण्ड को लगाई फटकार

11/06/2022
UP Budget

Budget 2024: उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

05/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version