• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गायत्री प्रजापति पर ED ने कसा शिकंजा, 55 करोड़ की संपत्ति अटैच, 57 खाते सीज

Writer D by Writer D
09/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
Gayatri Prajapati

Gayatri Prajapati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ईडी ने गायत्री प्रजापति और रिश्तेदारों के नाम खरीदी गई 60 कीमती संपत्ति और 57 बैंक खाते सीज कर दिए हैं। 60 संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 55 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। ईडी ने गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ कोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है।

ED की जांच में गायत्री प्रसाद प्रजापति और परिवार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ईडी की ओर से खुलासा किया गया है कि जिस गायत्री प्रजापति और उसकी पत्नी की 2012 तक सिलाई कढ़ाई कर 10 से 15 हजार रुपये महीना कमाने की हैसियत थी, उसी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी 2013 में लोनावला में एक आलीशान बंगले की मालकिन हो गई। पढ़ाई कर रहीं प्रजापति की दो बेटियां प्रॉपर्टी डीलिंग करने लगीं। साल 2013 से 2017 के बीच पत्नी और दो बेटियों के खाते में छह करोड़ 60 लाख रुपये जमा हुए।

राहुल गांधी का मोदी पर हमला, कहा- वैक्सीन की कमी एक समस्या है, उत्सव नहीं

ईडी ने 57 बैंक खातों में जमा 3.50 करोड़ रुपये और 60 संपत्ति अटैच की है, जिसकी कुल कीमत करीब 55 करोड़ बताई जा रही गई है। ईडी ने गायत्री प्रजापति की पत्नी और बेटे-बेटियों के नाम पर चल रहे 32 बैंक खाते, 17 संपत्ति अटैच किया है। गायत्री की कंपनियों के बैंक खाते सीज करते हुए संपत्ति भी अटैच कर दिया है।

ईडी ने जिन कंपनियों के बैंक खाते और संपत्ति अटैच किया है उनमें एमजीए कॉलोनाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, एमजीए हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एमएसए इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड, एमजीएम एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड,  कान्हा बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड,  दया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, EXCEL बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, LIFE CURE मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड और गुरु नानक कोल्ड स्टोरेज शामिल हैं।

कोरोना का तांडव, कई शहरों में आज से विकेंड लॉकडाउन, बाज़ारों में उमड़ी भीड़

गौरतलब है कि बीते 30 दिसंबर को ईडी ने लखनऊ और अमेठी में गायत्री प्रजापति के घर, दफ्तर के साथ ही कानपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर भी छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले थे। ईडी ने छापेमारी के दौरान लखनऊ, कानपुर, अमेठी समेत कई शहरों में करीब 100 कीमती संपत्ति के दस्तावेज हासिल किए थे। इन संपत्तियों में लोनावला के 5 रॉ हाउस और मुंबई के 4 फ्लैट भी शामिल हैं. इतना ही नहीं दफ्तर से 11.50 लाख रुपये के पुराने नोट और 4.5 लाख के स्टांप पेपर भी मिले थे। इस छापेमारी के बाद ही ईडी ने गायत्री प्रजापति को 18 फरवरी 2021 से कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

Tags: crime newsEnforcement DirecorateGayatri Prajapatipolitical newsUP minister Gayatri Prajapatiup news
Previous Post

आईपीएल धमाका आज से, आमने सामने हैं आरसीबी और एमआई

Next Post

सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज, संगम परेड कंट्रोल रूम की करेंगे समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज, संगम परेड कंट्रोल रूम की करेंगे समीक्षा

यह भी पढ़ें

dry run of corona vaccine

देश के 116 जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा

02/01/2021
Case Filed

अधिवक्ता के साथ मारपीट मामले में चार पर केस दर्ज

10/01/2023
arrested

पुलिस चौकी फूंकने की योजना बना रहे चार युवक गिरफ्तार

18/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version